नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग के आदेश के बावजूद कल आधी रात तक किसी कंपनी ने AGR नहीं चुकाया। भारती एयरटेल ने 20 फरवरी तक 10 हजार करोड़ की पहली किश्त देने का वादा किया है तो वोडाफोन की तरफ से अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।
कंपनियों ने AGR नहीं चुकाया है। DoT आदेश के बावजूद किसी ने बकाया नहीं चुकाया। बता दें कि कल आधी रात तक AGR देने की डेडलाइन खत्म हो गई है। इस बीच Bharti Airtel ने दूरसंचार विभाग को चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है कि कंपनी 20 फरवरी तक 10,000 करोड़ का पेमेंट करेगी।
कंपनी सेल्फ एसेसमेंट करने के बाद पेमेंट कर देगी। Airtel 17 मार्च की सुनवाई के बाद बाकी पेमेंट करेगी। अब तक Vodafone-Idea की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।इस बीच कल शाम के एम बिड़ला टेलीकॉम मंत्री से मिले और टेलीकॉम मंत्री ने भी PM मोदी से मुलाकात की।

