Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»उत्पादन में गिरावट, ओएनजीसी का लाभ 49.8 प्रतिशत घटा
    प्रेस विज्ञप्ति

    उत्पादन में गिरावट, ओएनजीसी का लाभ 49.8 प्रतिशत घटा

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: तेल एवं प्राकृतिक गैस की कीमतों में कमी तथा उत्पादन में गिरावट के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ दिसंबर 2019 में समाप्त तिमाही में 49.8 प्रतिशत घटकर 4,152 करोड़ रुपये रहा।

    ओएनजीसी ने शुक्रवार को एक बयान में एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 8,263 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी को आलोच्य तिमाही में उत्पादित तेल पर भाव 59.73 डॉलर मिले जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही के मुकाबले 10 प्रतिशत कम है। वहीं प्राकृतिक गैस का मूल्य 4 प्रतिशत घटकर 3.23 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट रहा। ईंधन दाम में कमी के कारण कंपनी की आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 14.4 प्रतिशत घटकर 23,710 करोड़ रुपये रही।

    ओएनजीसी के अनुसार उसका उत्पादन आलोच्य तिमाही में एक प्रतिशत घटकर 48.2 लाख टन जबकि गैस उत्पादन 8.4 प्रतिशत घटकर 5.875 अरब घन मीटर रहा। हालांकि कंपनी ने उत्पादन में कमी का कारण नहीं बताया। कंपनी के ज्यादातर फील्ड पुराने हैं। पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र में मुंबई हाई और बसईं में उत्पादन प्राकृतिक रूप से घट रहा है।

    कंपनी के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत घटकर 16,319 करोड़ रुपये रहा। आय करीब 10 प्रतिशत घटकर 82,896 करोड़ रुपये रही। ओएनजीसी का एकीकृत लाभ अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 43.7 प्रतिशत घटकर 5,384 करोड़ रुपये रहा। एकीकृत लाभ में अनुषंगी कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिक्लस (एमआरपीएल) की कमाई शामिल हैं। दोनों कंपनियां सूचीबद्ध हैं और अलग से नतीजे की सूचना देती हैं।

    ONGC production down
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleतीसरी तिमाही में सन टीवी नेटवर्क का शुद्ध लाभ 7.2 प्रतिशत बढ़ा
    Next Article अभी किसी दूरसंचार कंपनी ने नहीं मांगा एजीआर बकाया चुकाने के लिए ऋण: SBI
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.