Close Menu
    What's Hot

    Totogaming Online Romania Casino: Varietate ş jocuri, Bonusuri, maxbet aplicație Platformă mobilie

    June 11, 2026

    Apare Coins Game autentificare cazinou un nou magazie pe termen scurt: CEC Bank dă 6,10% dobândă pe 5 luni

    June 11, 2026

    777 Maszyny Hazardowe Kasyno Aplikacje komputerowe przy Google Play

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»नई कंपनी खोलने के लिए सरकार लाएगी ई फार्म
    अन्य

    नई कंपनी खोलने के लिए सरकार लाएगी ई फार्म

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार 15 फरवरी से नई कंपनियों के गठन के लिए एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म लागू करेगी। इसके तहत कंपनी को ईपीएफओ और ईएसआईसी पंजीकरण संख्या तत्काल आवंटित कर दी जाएगी। कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय 10 सेवाओं की पेशकश के लिए ‘स्पाइसईप्लस’ नाम से ई फार्म शुरू करने जा रहा है। अभी मंत्रालय का इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म स्पाइस (इलेक्ट्रॉनिक तरीके से कंपनी के गठन का सरलीकृत प्रारूप) है। स्पाइस प्लस इसका स्थान लेगा।

    मंत्रालय ने सार्वजनिक सूचना में कहा कि इस फॉर्म के जरिये दी जाने वाली 10 सेवाओं की पेशकश से देश में कारोबार शुरू करने के लिए प्रक्रियाओं में कमी आएगी, समय की बचत होगी और लागत घटेगी। श्रम मंत्रालय, वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग और महाराष्ट्र सरकार इस फॉर्म के जरिये कुछ और सेवाएं भी पेश करने जा रही हैं। 15 फरवरी से गठित होने वाली नई कंपनियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का पंजीकरण अनिवार्य होगा।

    नोटिस में कहा गया है कि संबंधित एजेंसियों द्वारा ईपीएफओ और ईएसआईसी पंजीकरण नंबर अलग से नहीं जारी किए जाएंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र में 15 फरवरी से गठित कंपनियों के लिए पेशेवर कर के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। नाम आरक्षण और कंपनी गठन के अलावा ईपीएफओ और ईएसआईसी पंजीकरण नंबर भी जारी किया जाएगा। इस फॉर्म के जरिये अनिवार्य रूप से स्थायी खाता संख्या (पैन), कर कटौती और संग्रह खाता संख्या (टैन), पेशेवर कर पंजीकरण (महाराष्ट्र) आपैर कंपनी के बैंक खाता खोलने का काम किया जाएगा। यदि निदेशक पहचान संख्या (डिन) और जीएसटीआईएन के लिए आवेदन किया जाता है तो उसका भी आवंटन किया जाएगा।

    e-form new-company
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleराज्यों को GST से हुए राजस्व नुकसान की जल्द भरपाई करेगी केंद्र सरकार
    Next Article करॉना वाइरस का असर: भारतीय टूर ऑपरेटर्स को हुआ 500 मिलियन डॉलर का नुक्सान!
    Finance Khabar

    Related Posts

    Totogaming Online Romania Casino: Varietate ş jocuri, Bonusuri, maxbet aplicație Platformă mobilie

    June 11, 2026

    Apare Coins Game autentificare cazinou un nou magazie pe termen scurt: CEC Bank dă 6,10% dobândă pe 5 luni

    June 11, 2026

    777 Maszyny Hazardowe Kasyno Aplikacje komputerowe przy Google Play

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Gry hazardowe Przez internet lucky bird casino logowanie zbyt Rzetelne Pieniadze 2026
    June 11, 2026
    Bries Authentiek Huidig
    June 11, 2026
    Random Runner GV Casino Vinnig Noppes waarderen deze oudje gokkas!
    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.