नई दिल्ली: अरबपतियों की संपत्तियों में हर दिन इजाफा होता है। लेकिन एक महीने में 94,500 करोड़ रुपये कमा लेना आसान नहीं बात है और यह कारनामा टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने कर दिखाया है जेफ बेजोस की साल की शुरुआत अच्छी रही है और जनवरी में उनकी संपत्ति में 63,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जबकि टेस्ला के एलन मस्क की संपत्ति इससे कहीं अधिक बढ़ी है।
ब्लूमबर्ग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को टेस्ला का शेयर 20% बढ़कर रेकॉर्ड 780 डॉलर (54,600 रुपये) पर पहुंच गया, जो 2013 के बाद सबसे बड़ी एकदिनी बढ़ोतरी है। पिछले पांच हफ्तों में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में 86% की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस बढ़त के साथ ही एलन मस्क की कुल संपत्ति में 13.5 अरब डॉलर ( 94,500 करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में एलन मस्क दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 35वें स्थान पर थे। लेकिन हाल में संपत्ति में इस बढ़ोतरी के बाद वह इस सूची में 11 पायदान चढ़कर 22वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने टेक टायकून माइक डेल, कैसिनो मैगनेट शेल्डन अडेल्सन, नाइकी के को-फाउंडर फिल नाइट सहित कई अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, वर्तमान में एलन मस्क की कुल संपत्ति 3.08 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है।

