नई दिल्ली: मोदी सरकार ने सरकार ने पेंशनरों के घर बैठे ही लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा प्रदान की है. मतलब पेंशनर डोर स्टेप डिलिवरी के जरिए बैंक तक अपना Life Certificate भेज पाएंगे. अच्छी बात यह है कि यह सर्विस सिर्फ 60 रुपए में मिलेगी. बैंक 60 रुपए में आपका Life Certificate घर से ले जाएगा.
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने पेंशनरों की ईज ऑफ लिविंगके तहत यह फैसला किया है. सरकार ने सभी पेंशन अकाउंट ऑफिसऔर पेंशन जारी करने वाले बैंकों को आदेश दिया है कि वे पेंशनरों से उनके घर पर जाकर Life Certificate इकट्ठा करें. इसके लिए कॉल सेंटर या मोबाइल ऐप की भी मदद ली जा सकती है.
मोदी सरकार ने 2015 में डिजिटल इंडिया अभियान शुरू किया था. इसके बाद ही Digital Life Certificate जमा करने की मुहिम शुरू हुई थी. RBI ने बाद में सभी बैंकों को इसका व्यापक प्रचार करने को भी कहा था.
मोदी सरकार ने ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की तर्ज पर पेंशनरों के लिए Ease of Living मुहिम शुरू की है. पेंशनरों के लिए सबसे तंग करने वाला प्रोसेस Life Certificate जमा करना हुआ करता था, जिसे मोदी सरकार ने काफी आसान बना दिया है. अब Door Step Life Certificate प्रोसेस से पेंशनरों के लिए सर्टिफिकेट जमा करना बेहद आसान हो जाएगा.

