Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»यह जापानी कंपनी किस तरह भारत में शेयर्ड मोबिलिटी सर्विसेज के स्वरूप में ला रही है बदलाव
    प्रेस विज्ञप्ति

    यह जापानी कंपनी किस तरह भारत में शेयर्ड मोबिलिटी सर्विसेज के स्वरूप में ला रही है बदलाव

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 12, 2020Updated:January 12, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Orix Image Finance Khabar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड भारत में लीज़ पर कार देने वाली सबसे बड़ी कंपनी, भारत की सबसे बड़ी B2B कार रेंटल कंपनी तथा कर्मचारी परिवहन के क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है
    • वर्तमान में ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड भारत के 58 से अधिक शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है

    नई दिल्ली  – हम हमेशा से सुनते आए हैं कि बदलाव एकमात्र ऐसी चीज़ है, जो अनवरत जारी रहती है। और जब हम भारत में शेयर्ड मोबिलिटी इंडस्ट्री की बात करते हैं तो यह बात शत-प्रतिशत सही साबित होती है, जहां जमीनी परिवहन क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों के दौरान होने वाले बड़े बदलाव संयुक्त रूप से पिछले दो दशकों में प्रौद्योगिकी में हुई नई खोजों से आगे निकल गए हैं। उपयोग की प्रवृत्ति के साथ-साथ स्वामित्व के मॉडल में परिवर्तन ने बड़े पैमाने पर हुए इस बदलाव में योगदान दिया है तथा पर्यावरण से संबंधित विभिन्न समस्याओं की वजह से इसमें और तेज़ी आई है, जिसमें प्रदूषण का लगातार बढ़ता स्तर और भारत में परिवहन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल स्थायी समाधानों की तलाश शामिल हैं।

    महानगरों में ट्रैफ़िक की बढ़ती समस्या, परिवहन में लगने वाले अत्यधिक समय, सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ और प्रदूषण की वजह से उपभोक्ताओं के उपयोग पैटर्न में तेज़ी से बदलाव हो रहा है, जो अब संपत्ति के स्वामित्व के बजाय अनुभव पर केंद्रित है। इसके परिणामस्वरूप सेल्फ ड्राइव कार रेंटल, कार पूलिंग, कारों के लिए सब्सक्रिप्शन तथा कम अवधि के लिए कारों को लीज़ पर लेने जैसे पर्यावरण-अनुकूल शेयर्ड मोबिलिटी के ढेर सारे विकल्प उपलब्ध हुए हैं।

    जापानी वित्तीय सेवा समूह ORIX से संबद्ध कंपनी, ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड इसी क्षेत्र में पिछले 25 सालों से भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। जापान में ऑटोमोबाइल लीज़िंग इंडस्ट्री में ORIX की हिस्सेदारी सबसे अधिक है और ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड भारत की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो भारत के सभी प्रमुख टियर I और टियर II शहरों में परिवहन से संबंधित हर तरह की सेवाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराती है, जिसमें कारों को लीज़ पर देना, वाहन चालक सहित कारें उपलब्ध कराना, कर्मचारियों के लिए परिवहन समाधान, खुद से चलाने के लिए किराए पर कार लेना, फ्लीट मैनेजमेंट से जुड़े समाधान, वाहनों के लिए सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ टेस्ट ड्राइव का अनुभव और इसी तरह की अन्य सेवाएं शामिल हैं।

    ORIX ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने वर्ष 2020 में भारत में अपने 25 साल पूरे किए हैं, और यह कंपनी धीरे-धीरे भारत की सबसे बड़ी B2B कार रेंटल प्रदाता, भारत में लीज़ पर कार देने वाली सबसे बड़ी कंपनी तथा कर्मचारी परिवहन के क्षेत्र में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनकर देश में शेयर्ड मोबिलिटी के क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है।

    वर्तमान में ORIX ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के ग्राहकों का आधार काफी विस्तृत हो गया है, जिसमें भारत के एक हज़ार से अधिक बड़े कॉर्पोरेट घराने शामिल हैं। कंपनी अपने सभी ग्राहकों को एक साथ बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करा रही है। भारत में कॉर्पोरेट जगत की प्रमुख कंपनियों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के अलावा, ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने रिटेल स्पेस में भी कदम रखा है जहाँ वह दिल्ली, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर सहित 17 से ज्यादा शहरों में मौजूद अपने ब्रांड ‘मायचॉइस सेल्फ कार ड्राइव’ के तहत सेल्फ ड्राइव कार रेंटल सेवाएं प्रदान करता है।

    ORIX ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ संदीप गंभीर कहते हैं, “पिछले कुछ वर्षों में, भारत ORIX ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक रहा है और ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड इसे अपने विकास के लिए दुनिया भर के शीर्ष बाजारों में से एक के रूप में देखता है। इसका कारण यहां की लगातार विकसित हो रही अर्थव्यवस्था, स्थिर राजनीतिक माहौल, निवेशकों के अनुकूल नियामक ढांचा, घरेलू स्तर पर बड़ी मांग तथा बढ़ती शहरी आबादी के साथ-साथ प्रौद्योगिकी में प्रगति है। भारत में मोबिलिटी के क्षेत्र में स्टार्ट-अप की प्रवृत्ति बढ़ी है, जिसमें बड़े पैमाने पर तकनीकी इनोवेशन किए गए हैं और ढेरों समाधान उपलब्ध कराए गए हैं। प्रौद्योगिकी में हुए इस प्रकार के बड़े बदलावों की वजह से शेयर्ड मोबिलिटी की बुनियादी संरचना काफी बेहतर हुई है, जो लोगों के लिए बेहद आसान और किफायती है।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसभी बीमा करने वाली कम्पनियों के लिये लागू हुआ यह नया नियम
    Next Article जीवन बीमा खरीदना चाहते है तो भी आपका पीछा करेगा जीएसटी, जानें कितने का लगेगा चूना
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.