Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»स्वास्थ्य बीमा लेने का है मन तो जरूर पढ़ें यहां बताई जानकारियों को
    इंश्योरेंस

    स्वास्थ्य बीमा लेने का है मन तो जरूर पढ़ें यहां बताई जानकारियों को

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। हेल्थ इंश्योरेंस हम सबकी जिंदगी से किसी ना किसी रूप में जुड़ा है। किसी भी फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरुआत हेल्थ इंश्योरेंस कवर लेने से होती है। ज्यादातर फाइनेंशियल प्लानर इसे खरीदने की सलाह देते हैं। हम आपको बता रहें हैं हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले क्या करना चाहिए।

    हेल्थ कवर में निवेश क्यों ?

    कुछ अध्ययनों के अनुसार, भारत में चिकित्सा महंगार्इ (मेडिकल इंफ्लेशन) की सालाना दर करीब 17 फीसदी है। यह महंगार्इ के सामान्य स्तर से कहीं ज्यादा है। इस तरह पर्याप्त हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत बढ़ जाती है। इसमें सही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को चुनना भी अहम है। किसी की सेहत आज अच्छी हो सकती है। लेकिन, हेल्थ इंश्योरेंस को केवल बीमारी और उसके उपचार से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। कोर्इ नहीं जानता कब किस उम्र में किसी के साथ दुर्घटना हो जाए। उन स्थितियों में हेल्थ कवर मददगार साबित होता है। कम उम्र में पॉलिसी खरीदकर उसे बिना क्लेम के रिन्यू कराते रहने से कभी अचानक बीमारी आती है तो उसका सामना करने में मदद मिलती है।

    प्लान में सब-लिमिट को जांच लें

    इन दिनों ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में सब-लिमिट होती है। सब-लिमिट का आशय री-इंबर्समेंट की सीमा तय करने से है। मसलन अस्पताल में भर्ती हुए तो कमरे के किराए पर बीमित राशि के एक फीसदी तक की सीमा हो सकती है। इस तरह पॉलिसी की बीमित राशि भले कितनी हो, सीमा से अधिक खर्च करने पर अस्पताल के बिल जेब से चुकाने पड़ सकते हैं। कुछ हेल्थ प्लान में इस तरह की कोर्इ सब-लिमिट नहीं होती है। वहीं, कुछ में प्लान खरीदते वक्त सब-लिमिट जोड़ने का विकल्प मिलता है।

    पहले से मौजूद बीमारियां कवर हैं कि नहीं

    सभी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करते हैं। लेकिन, इन्हें 48 महीने के बाद ही कवर किया जाता है। कुछ 36 महीने बाद इन्हें कवर करते हैं। हालांकि, पॉलिसी खरीदते वक्त ही पहले से मौजूद बीमारियों के बारे में बताना महत्वपूर्ण होता है। इससे क्लेम सेटेलमेंट में दिक्कत नहीं आती है। को-पेमेंट फीचर की जांच कर लें सभी प्लान में को-पेमेंट फीचर हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में यह जरूरी फीचर हो सकता है। ज्यादा उम्र के लोगों के लिए प्रीमियम की दरें भी ज्यादा होती हैं। को-पेमेंट फीचर कुछ राहत देता है। इससे प्रीमियम को कम करने में मदद मिलती है।

    निवेश करने से पहले तुलना करें

    प्रीमियम राशि की तुलना हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों के साथ हमेशा की जानी चाहिए जो समान लाभ प्रदान करते हैं। यह सुनिश्चित करेगा कि आप अपनी हेल्थ इन्शुरन्स पॉलिसी से अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

    नेटवर्क अस्पताल

    किसी भी हेल्थ प्लान में निवेश करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप योजना के तहत आने वाले नेटवर्क अस्पतालों पर विचार किया है। नेटवर्क अस्पताल अस्पतालों का एक समूह हैं जो आपको अपनी वर्तमान हेल्थ प्लान को भुनाने की अनुमति देता है। हमेशा उसी प्लान के लिए जाएं जो आपके क्षेत्र में अधिकतम नेटवर्क अस्पताल प्रदान करता है अन्यथा आपका निवेश आपात स्थिति के समय में काम में नहीं आएगा|

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपुराने टैक्स का जुर्माना निपटायें 31 जनवरी से पहले, CBDT ने योजना की लास्ट डेट बढ़ाई
    Next Article इंडियन ओवरसीज बैंक को सरकार से मिला 4,360 करोड़ का कैपिटल इंफ्यूजन
    News Desk

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.