Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»बजाज फिनसर्व ऐप की मदद से कुछ ही मिनटों में पाएँ Personal loan
    पर्सनल लोन

    बजाज फिनसर्व ऐप की मदद से कुछ ही मिनटों में पाएँ Personal loan

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 19, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Bajaj Finserv App
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज Personal loan के लिए दर्जनों ऐप उपलब्ध हैं, और आप इनमें से एक ऐप को बड़ी आसानी से अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं और कुछ सेकंड के भीतर कई तरह के फाइनैंसिंग सॉल्यूशन का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे ऐप आपको तुरंत Personal loan उपलब्ध कराते हैं, साथ ही इनके माध्यम से आप अपने लोन अकाउंट की निगरानी कर सकते हैं तथा चलते-फिरते भुगतान कर सकते हैं। वेडिंग और ट्रैवल सीज़न अभी अपने चरम पर है, और ऐसे में इस तरह के ऐप की मौजूदगी से आप किसी परेशानी के बिना अचानक सामने आने वाले खर्चों का प्रबंधन कर सकते हैं।

    चाहे अंतिम समय में वेडिंग फ़ोटोग्राफ़र की बुकिंग करनी हो, या फिर अपने विंटर हॉलिडे का शिड्यूल नए सिरे से बनाना हो, Personal loan ऐप आपको चलते-फिरते इन समस्याओं का समाधान उपलब्ध करा सकता है। हाल ही में द इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि personal loan apps पर भारतीय उपभोक्ताओं का भरोसा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है क्योंकि वे तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। साथ ही इसके लिए ज्यादा दस्तावेज़ों की जरूरत नहीं होती तथा ये लोन हेतु पात्रता की जांच को आसान बनाते हैं।

    अगर आप भी बेहद किफायती दर पर बड़ी धनराशि की मंजूरी के लिए सबसे बेहतर ऐप की तलाश कर रहे हैं, तो बजाज फिनसर्व के एक्स्पेरिया ऐप पर जरूर नज़र दौड़ाएँ। इस personal loan ऐप का इंटरफ़ेस बेहद सरल और आसान है, तथा प्री-अप्रूव्ड लोन के ढेर सारे ऑफ़र प्रदान करता है। यह जानने के लिए आगे पढ़ें कि, बजाज फिनसर्व ऐप किस तरह आपको कुछ ही मिनटों में अपनी जरूरत के हिसाब से फाइनैंसिंग सहायता उपलब्ध कराता है:

    बजाज फिनसर्व ऐप को कैसे इंस्टॉल करें

    आप गूगल प्ले या ऐप स्टोर से इस loan app को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां बजाज फिनसर्व के ऐप, Experia की तलाश करें। इसे ढूंढने के बाद install पर क्लिक करें। इसके बाद ऐप खोलकर सूचीबद्ध नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करें। और अंत में अपने फेसबुक अकाउंट, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर मौजूदा Experia ID का इस्तेमाल करके ऐप में लॉगिन करें। आप 6 अलग-अलग भाषाओं में से एक का विकल्प चुन सकते हैं, तथा रिमाइंडर और कस्टमाइज़्ड डील का नोटिफिकेशन प्राप्त करने की अनुमति दे सकते हैं।

    एक्स्पेरिया ऐप पर तुरंत personal loan पाने के लिए आवेदन कैसे करें

    बजाज फिनसर्व ऐप की सबसे बड़ी ख़ासियतों में से एक यह है कि, यह ऐप आपको कुछ ही बटन की क्लिक के बाद Personal loan हेतु आवेदन करने की अनुमति देता है। एक्स्पेरिया के माध्यम से तुरंत मिलने वाले Personal loan हेतु आवेदन करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • ऐप डाउनलोड करने के बाद, अपने एक्स्पेरिया ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करके इसे एक्टिवेट करें
    • प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा
    • बजाज फिनसर्व के साथ अपने पिछले और मौजूद संबंधों को ब्राउज़ करें, तथा तुरंत Personal loan पाने के लिए सुझावों के अनुरूप और प्री-अप्रूव्ड ऑफ़र सेक्शन में अलग-अलग डील्स पर नज़र डालें।

    आप 25 लाख रुपये तक की धनराशि का लाभ उठा सकते हैं, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार 60 महीनों की समयावधि में चुका सकते हैं। इसके अलावा, फ्लेक्सी लोन की सुविधा के साथ आप मंजूर की गई धनराशि से कई बार पैसे निकाल सकते हैं जिसके लिए आपको बार-बार आवेदन करने या अतिरिक्त शुल्क के भुगतान की जरूरत नहीं होती है, साथ ही आपको पुनर्भुगतान की समयावधि के एक हिस्से के लिए EMIs पर ब्याज के भुगतान की अनुमति मिलती है।

    यह Personal loan ऐप किस तरह आपके लिए फायदेमंद है?

    • सक्रियतापूर्वक निगरानी: एक्स्पेरिया आपको आपकी वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी देता रहता है। आप कुछ ही मिनटों में भुगतान कर सकते हैं और फाइनैंशियल स्टेटमेंट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
    • बेहतर लोन मैनेजमेंट: इस ऐप की मदद से आप अपने मौजूदा लोन तथा निवेशों के साथ-साथ पहले चुकाए गए लोन्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    • चलते-चलते भुगतान करने की सुविधा: बजाज फिनसर्व ऐप के साथ, अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने के बाद आप किसी भी वक़्त अपने लोन का आंशिक रूप से पूर्व-भुगतान अथवा समय से पहले भुगतान कर सकते हैं।
    • प्री-अप्रूव्ड ऑफ़र की उपलब्धता: बजाज फिनसर्व के एक मौजूदा ग्राहक के रूप में, किसी भी तरह के कस्टमाइज़्ड या प्री-अप्रूव्ड ऑफ़र के बारे में एक्स्पेरिया ऐप पर आपको पहले जानकारी मिलेगी।
    • इस ऐप को अपने परिवार के साथ साझा करें: आप मासिक भुगतान में योगदान करने वाले परिवार के 6 सदस्यों को इस ऐप पर अपने साथ जोड़ सकते हैं।

    अब तो आप personal loan ऐप, यानी कि एक्स्पेरिया से जुड़ी सारी बातें जान चुके हैं, जो वेडिंग और ट्रैवल के इस व्यस्त सीज़न में आपको आर्थिक सहायता उपलब्ध करा सकता है, तो आज ही इसे डाउनलोड करें। इसके बाद, तुरंत आर्थिक सहायता प्राप्त करने तथा अंतिम-मिनट की परेशानियों से बचने के लिए अपने प्री-अप्रूव्ड ऑफ़र की जांच करें।

    Bajaj Finserv bajaj finserv app Personal Loan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकिसानों की आजीविका में सुधार लाने के लिए भारत में लॉन्च किया गया एग्रीटेक प्लेटफॉर्म सफल फसल
    Next Article ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस से सुधर सकती है उत्तर प्रदेश की जीडीपी
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.