Close Menu
    What's Hot

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»अब उत्तराखंड में होगा सरकारी वाहनों का इंश्योरेंस
    प्रेस विज्ञप्ति

    अब उत्तराखंड में होगा सरकारी वाहनों का इंश्योरेंस

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 16, 2019Updated:November 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Car salespeople are holding car keys by submitting to new car buyers with car insurance concept.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखण्ड में सरकारी वाहनों का इंयोरेंस अब अनिवार्य होने जा रहा है। वित्त विभाग की ओर से सभी विभागों को अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारी के लिये जो सर्कुलर जारी किया गया है उसमें पहली बार वाहनों के इंश्योरेंस की मद शामिल की गई है। अन्य मदों की तरह विभागों से इस नई मद में जानकारी मांगी गई है कि विभागीय वाहनों का इंश्योरेंस करवाने और उनका प्रीमियम जमा करने में उन्हें कितनी धनराशि की आवश्यकता होगी।


    राज्य सरकार हर साल अगले वित्तीय वर्ष के लिये आय-व्ययक विधानसभा में प्रस्तुत करती है। जिसमें वित्तीय वर्ष की अनुमानित प्राप्तियों और व्ययों का विवरण समाहित होता है। यह आय-व्ययक वित्त विभाग तैयार करता है। इसके लिऐ वित्त विभाग सभी विभागों से मदवार आय और व्यय का ब्यौरा मांगता है उसके आधार पर ही आय-व्ययक तैयार होता है। हाल ही में अगले वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये वित्त सचित अमित नेगी की ओर से सभी विभागों के लिये सर्कुलर भेजा गया है जिसमें पूछा गया है कि अगले वित्तीय वर्ष के लिये उन्हें किस मद में कितने बजट की आवश्यकता है। दरअसल, इस सर्कुलर में मदों का निर्धारण पहले से ही होता है जैसे वेतन, मजदूरी, महंगाई भत्ता, मानदेय, पारिश्रमिक, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, प्रशिक्षण आदि।

    पिछले साल यह सकुर्लर जब विभागों में भेजा गया था तो उसमें इस प्रकार की कुल 65 मदों में खर्च का अनुमानित व्यौरा मांगा गया था। इस बार में सर्कुलर में मदों की संख्या 68 है। जो तीन नई मदें शामिल की गई हैं उनमें इंश्योरेंस पॉलिसी टिावा प्रीमियम, समनुदेशन और वापसी शामिल हैं। साफ है कि सरकार अब सभी सरकारी वाहनों का इंश्योरेंस करने का फैसला ले चुकी है। अब तक होता यह था कि परिवहन एक्ट को हाशिये पर रखते हुए सरकारी वाहनों का इंश्योरेंस नहीं किया जाता था और बगैर इंश्योरेंस सरकार के वाहन सड़कों पर दौड़ा करते थे।

    मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के सरकारी वाहनों का भी नहीं है इंश्योरेंस

    मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार के सरकारी वाहनों का भी इंयोरेंस नहीं है। इसका हाल ही में अखबारों की सुर्खियां बना था। उसके बाद शासन में हलचल मच गई थी।

    बयान
    ‘मैं कई बार कह चुका हूं कि नियम सबके लिये बराबर है। सरकार वाहनों का भी इंश्योरेंस होना चाहिए। मैंने इसके लिये अफसरों फटकार भी लगाई थी। अगले वित्तीय वर्ष से यह अनिवार्य कर दिया जायेगा’। यशपाल आर्य, परिवहन मंत्री, उत्तराखण्ड

    इंश्योरेंस उत्तराखंड सरकारी वाहन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदो करोड़ तक की FD पर HDFC Bank दे रहा इतना ब्याज
    Next Article अमृत योजना के तहत यूपी सरकार में ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ मॉडल के लिये ऑनलाइन नक्शे की होगी मंजूरी
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.