Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग
    प्रेस विज्ञप्ति

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Airtel
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें पहले से भी अधिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं। 8 अक्टूबर, 2026 से ग्राहक इन नए पोस्टपेड प्लान्स के साथ हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ़्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे । इसके अलावा, उन्हें पहले से उपलब्ध सभी मौजूदा लाभ भी मिलते रहेंगे।

    इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, भारती एयरटेल के डायरेक्टर – मार्केट ऑपरेशंस, अमित त्रिपाठी ने कहा, “हमारे लिए पोस्टपेड का मतलब भारतीय बाज़ार में सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना है। हम देश में सबसे बेहतरीन नेटवर्क सेवा प्रदान करते हैं, जिस पर हम अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 5G पर ‘फास्ट लेन’ तकनीक और स्पैम व फ्रॉड से लगातार सुरक्षा देते हैं। इसके अलावा, हम ग्राहकों को मनोरंजन और उनके रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बनाने वाली सेवाओं का एक्सेस देकर सबसे बेहतरीन वैल्यू देते हैं और अब उन्हें मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग भी दे रहे हैं। हम ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने और उन्हें एयरटेल पोस्टपेड चुनने की ज़्यादा से ज़्यादा कारण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं। इसकी वैधता 5 दिन होगी। ग्राहकों को अपनी पसंद के समय पर 5-दिन वाले पैक को एक्टिवेट करने की पूरी सुविधा मिलती है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना और भी आसान हो जाता है। एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान के ग्राहकों के लिए मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा प्लान में शामिल प्रत्येक परिवार सदस्य को उपलब्ध होगी।

    मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग, एयरटेल पोस्टपेड प्लान में जोड़ा गया नया लाभ है, जो फ़ास्ट लेन तकनीक के ज़रिए उत्कृष्ट अनुभव, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व धोखाधड़ी वाले लिंक से नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा प्रदान करते हैं। ग्राहक कई मनोरंजन सब्सक्रिप्शन का लाभ भी उठा सकते हैं और उन्हें एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के माध्यम से विशेष अनुभवों का एक्सेस मिलता है, जिनमें कॉमेडी शो, फ़िल्म प्रीमियर और कॉन्सर्ट शामिल हैं।

    ग्राहक नए प्लान कैसे ले सकते हैं?

    8 अक्टूबर, 2026 से ये पोस्टपेड प्लान एयरटेल पोस्टपेड लेने वाले सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। मौजूदा एयरटेल ग्राहक (पुराने पोस्टपेड प्लान या प्रीपेड वाले) एयरटेल ऐप के ज़रिए या नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर आसानी से इन प्लान्स में अपग्रेड कर सकते हैं। जो ग्राहक अभी एयरटेल से जुड़े नहीं हैं, वे एयरटेल ऐप के ज़रिए रिक्वेस्ट भेजकर या एयरटेल स्टोर पर जाकर एयरटेल पोस्टपेड में स्विच कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकिफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’
    News Desk

    Related Posts

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.