नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 39,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग सपाट रहा। पीली धातु शनिवार को 39,240 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 30 रुपये लुढ़क गई।
चांदी भी 90 रुपये गिरकर 46,390 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि शनिवार को बंद भाव 46,480 रुपये प्रति किलोग्राम थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, “दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए हाजिर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट के साथ 39,210 रुपये पर कारोबार किया गया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कमजोर रुपए ने सोने की कीमतों में गिरावट को सीमित कर दिया है।

