Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एयरटेल ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग (IR) अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए नए प्लान्स लॉन्च 
    प्रेस विज्ञप्ति

    एयरटेल ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग (IR) अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए नए प्लान्स लॉन्च 

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Airtel
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ : भारती एयरटेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पोर्टफोलियो में नए प्लान्स की घोषणा की है, जो ग्राहकों के लिए सरल, किफायती और पूरी तरह से सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेंगे। कंपनी ने भारत की पहली अनलिमिटेड* इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो 189 देशों में अनलिमिटेड डेटा प्रदान करते हैं। 

    सिद्धार्थ शर्मा, डायरेक्टर (मार्केटिंग)और सीईओ – कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा, “एयरटेल में, हम अपने ग्राहकों केजीवन को सरल बनाने और उन्हें अधिक मूल्य एवं सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने अपने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स को बहुत ही सरल बना दिया है, जो वास्तव में हमारे ग्राहकों के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे और उन्हें दुनिया भर में घूमते हुए बिना किसी परेशानी के डेटा और वॉयस का स्वतंत्रता से उपयोग करने की आज़ादी देंगे। हम अपने ग्राहकों को लगातार ऐसे समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उनकी लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करें।”

     इसके अतिरिक्त, एयरटेल ने लंबे समय तक विदेश में रहने वाले एनआरआई समुदाय के लिए रु 4000 का एक अनूठा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसकी वैधता एक साल की है। इस प्लान में 5 जीबी डेटा और 100 वॉयस मिनट दिए जाते हैं, जो विदेश में उपयोग के लिए उपलब्ध है, जबकि भारत में ग्राहक इसी प्लान का उपयोग करते हुए 1.5जीबी डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यहप्लान ग्राहकों को 189 देशों में कहीं भी सुविधाजनक कनेक्टिविटी अनुभव प्रदान करता है और भारत में उसी नंबर का उपयोग करते हुए बिना अलग से रिचार्ज किए हुए सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा देता है।

     ग्राहक इन योजनाओं के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय रोमिंग लाभ का भी आनंद लेते रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:* इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी, विदेश में लैंडिंग के बाद सेवाओं का ऑटो एक्टिवेशन, 24×7 कस्टमर सपोर्ट।* 189 देशों की यात्रा के लिए एक ही प्लान। अब यह चिंता नहीं करनी होगी कि कौन सा जोन या पैक चुनें। विभिन्न देशों या ट्रांजिट एयरपोर्ट्स के लिए अलग-अलग पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।* बार-बार यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए ऑटो रिन्यूअल की सुविधा। यह बार-बार पैक खरीदने की आवश्यकता को समाप्त करेगा और यात्रा को परेशानी-मुक्त बनाएगा।*

    किफायती पैक: ये अधिकांश देशों के लोकल सिम कार्ड्स से भी सस्ते होंगे और इनसे लोकल सिम कार्ड्स प्राप्त करने में होने वाली परेशानी और खर्च दोनों से छुटकारा मिलेगा, जिससे विश्व भ्रमण करने वाले यात्रियों को कनेक्टेड रहने के लिए एक सरल समाधान मिलेगा।* सभी नियंत्रण ग्राहक के हाथों में होंगे: ग्राहक अपने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की पूरी जरूरतों को एयरटेल थैंक्स ऐप पर मैनेजकर सकेंगे, जिसमें उपयोग, बिलिंग राशि और डेटा या मिनट्स आवश्यकता के अनुसार बढ़ाने की सुविधा मिलेगी।*फेयर यूज़ेज चार्ज लागू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article24 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट का माहौल: भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ दिखा असर
    Next Article पश्चिम बंगाल में लगातार 3 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए क्या है वजह और किन तारीखों पर नहीं होगा कोई काम
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.