मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1,64.12 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,684.45 के स्तर पर और निफ्टी भी 332.25 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24,336.00 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 746.55 अंक गिरकर 52,834.80 के स्तर पर सेटल हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी पर Shriram Finance, Bharti Airtel, Grasim Industries, Hero MotoCorp और JSW Steel सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे, जबकि सिप्ला में बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी लाल निशान में बंद हुए, जिसमें auto, bank, energy, metal, oil and gas में 1-1 फीसदी की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5 फीसदी की गिरावट रही।
दिन के कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,136 अंक गिरकर 80,612.20 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50, 365 अंक गिरकर 24,303.45 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के नतीजों से पहले किनारे पर रहना पसंद किया। हालांकि बुधवार को फेड से ब्याज दर में चौथाई अंकों की कटौती की उम्मीद है, लेकिन 2025 में फेड की ब्याज दर में कटौती को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
इसके अलावा, चीन 2025 तक अपने बजट घाटे को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने की योजना बना रहा है। इससे भारत में एफआईआई प्रवाह पर दबाव पड़ने की संभावना है, क्योंकि बाजार को प्रोत्साहन पैकेज में वृद्धि की उम्मीद है। साथ ही, विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर में भारत के व्यापार घाटे में 37.8 बिलियन डॉलर की तेज वृद्धि से रुपये पर दबाव पड़ेगा। यह डॉलर के मुकाबले 85 तक पहुंच जाएगा।

