बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के कुल मूल्यांकन में पिछले सप्ताह 1,65,180.04 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। एसबीआई का मूल्यांकन 34,984.51 करोड़ रुपये घटकर 7,17,584.07 करोड़ रुपये रह गया है।
एचयूएल का मूल्यांकन 27,830.91 करोड़ रुपये घटकर 5,61,329.10 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 22,057.77 करोड़ रुपये घटकर 17,15,498.91 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 15,449.47 करोड़ रुपये घटकर 5,82,764.02 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का एमकैप 11,215.87 करोड़ रुपये घटकर 8,82,808.73 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन 4,079.62 करोड़ रुपये घटकर 5,74,499.54 करोड़ रुपये और ICICI Bank का market capital 2,832.38 करोड़ रुपये घटकर 8,85,599.68 करोड़ रुपये रह गया।
उधर इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 13,681.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,962.50 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का एमकैप 416.08 करोड़ रुपये बढ़कर 15,00,113.36 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

