सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स आज 602 अंकों की बढ़त के साथ 80,005 पर बंद हुआ वहीँ निफ्टी 158 अंकों की बढ़त के साथ 24,339 पर बंद हुआ। निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त Shriram Finance में 5.43 फीसदी, Adani enterprizes में 3.96 फीसदी, ICICI bank में 3.08 फीसदी, Wipro में 2.83 फीसदी और Eicher में 2.67 फीसदी दर्ज की गई। दूसरी ओर, कोल् India में सबसे ज्यादा 4.08%, बजाज ऑटो में 2.07%, Axis Bank में 1.35%, Hero Motocorp में 1.11% और BEL में 0.95% की गिरावट दर्ज की गई।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी PSU Bank में 3.98%, निफ्टी Pharma में 1.38%, निफ्टी Metal में 2.40%, निफ्टी Media में 1.92% दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Bank में 1.09 फीसदी, निफ्टी Auto में 0.70 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 0.68 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.61 फीसदी, निफ्टी IT में 0.48 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.43 फीसदी, निफ्टी Realty में 1.25 फीसदी, निफ्टी Healthcare में 1.48 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.30 फीसदी, निफ्टी Oil and Gas में 0.26 फीसदी और निफ्टी Midsmall Healthcare में 1.80 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

