Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»Uttar Pradesh ने एयरटेल के AI-Powered Network Solution के साथ स्पैम कॉल और एसएमएस को हमेशा के लिए कहा अलविदा
    प्रेस विज्ञप्ति

    Uttar Pradesh ने एयरटेल के AI-Powered Network Solution के साथ स्पैम कॉल और एसएमएस को हमेशा के लिए कहा अलविदा

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    AI-Powered Network Solution
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • एयरटेल के सभी ग्राहकों के लिए निःशुल्क सेवा, सभी डिवाइसों पर स्वचालित रूप से की गई सक्रिय

    मेरठ : भारती एयरटेल ने अपनी एआई-पावर्ड स्पैम डिटेक्शन सिस्टम के जरिए उत्तर प्रदेश में अपने ग्राहकों को बड़ी राहत पहुंचाई है। लॉन्च के पहले 7 दिनों में ही, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने अपनी इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश में 112 मिलियन संभावित स्पैम कॉल्स और 6 लाख एसएमएस की पहचान करने में सफलता हासिल की है।

    यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है और एयरटेल के सभी ग्राहकों के लिए इसे अपने आप एक्टिवेट कर दिया गया है। इसके लिए उन्हें न तो कोई अनुरोध करना पड़ेगा और न ही कोई एप डाउनलोड करने की जरूरत है।

    #image_title

    लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, भारती एयरटेल, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री सोवन मुखर्जी ने कहा, “आज के डिजिटल युग में, जहां धोखाधड़ी और ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं, स्पैम कॉल्स और संदिग्ध टेक्स्ट संदेशों का खतरा एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इन खतरों से निपटने के लिए एयरटेल ने उत्तर प्रदेश में अपने ग्राहकों के लिए एआई-पावर्ड सेवा पेश की है, जो उन्हें अनचाही परेशानियों से बचाने में सक्षम है। इस अत्याधुनिक तकनीक ने 55 मिलियन एयरटेल ग्राहकों को सशक्त बनाया है, जिससे वे शांति के साथ अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस सेवा के माध्यम से, एयरटेल ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति अपनी वचनबद्धता को और मजबूत किया है। यही विशेषता एयरटेल को राज्य के अन्य टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से अलग बनाती है। इस एआई-पावर्ड सेवा को एयरटेल के सिस्टम में किसी ऐप डाउनलोड करने या जटिल सेटअप की जरूरत के बिना ही आसानी से जोड़ा गया है, ताकि उपयोगकर्ता इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें और इसका लाभ उठा सकें।”

    एयरटेल के डेटा वैज्ञानिकों द्वारा इस एआई-सक्षम सेवा को बनाने में एक विशेष एल्गोरिद्म का उपयोग किया गया है, जो कॉल और एसएमएस को “सस्पेक्टेड स्पैम” के रूप में पहचानता है। नेटवर्क, एआई एल्गोरिद्म की मदद से, रियल-टाइम में यह मॉनिटर करता है कि किस नंबर से कॉल आ रही है या किसने संदेश भेजे हैं। इसके अलावा, यह कॉल और एसएमएस की संख्या और कितनी देर तक कॉल हुई, इन सबका भी विश्लेषण रखता है। जब यह जानकारी पहले से ज्ञात स्पैम पैटर्न से मिलती है, तो सिस्टम संभावित स्पैम कॉल्स और एसएमएस को सटीक ढंग से पहचान लेता है।

    इस सुरक्षा तंत्र में दो स्तर हैं – एक नेटवर्क स्तर पर और दूसरा आईटी सिस्टम स्तर पर। हर एसएमएस या कॉल इस दोहरी सुरक्षा से गुजरती है। यह सॉफ़्टवेयर सिर्फ दो मिलीसेकंड में 1.5 बिलियन मैसेजेज और 2.5 बिलियन कॉल को प्रोसेस करता है, जो असल में एआई की क्षमता से 1 ट्रिलियन रिकॉर्ड्स को रियल टाइम में प्रोसेस करने के बराबर है।

    साथ ही, यह समाधान ग्राहकों को एसएमएस के जरिए प्राप्त साइबरक्राइम को अंजाम देने के उद्देश्य से भेजे गए लिंक के बारे में भी सचेत करता है। इसके लिए, एयरटेल ने ब्लैकलिस्टेड यूआरएल का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार किया है और हर एसएमएस को रीयल-टाइम में एआई एल्गोरिद्म द्वारा स्कैन किया जाता है, ताकि यूजर अनजाने में भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बच सकें। यह समाधान आईएमईआई में बदलाव जैसी गड़बड़ियों का भी पता लगा सकता है, जो अक्सर धोखाधड़ी का संकेत होती हैं। इन सुरक्षा उपायों के जरिए, कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके ग्राहकों को स्पैम और धोखाधड़ी से पूरी तरह सुरक्षा मिले।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों को लगी 11 लाख करोड़ रुपये की चपत
    Next Article लाल रंग से शुरू हुआ सेंसेक्स-निफ़्टी में कारोबार
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.