पिछले हफ्ते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था लेकिन आज सितंबर महीने के आखिरी सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1272.07 अंकों की गिरावट के साथ 84,299.78 अंकों पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 भी 368.10 अंकों के नुकसान के साथ 25,810.85 अंकों पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की बात करें तो JSW Steel के शेयर सबसे ज्यादा 2.86 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा NTPC के शेयर 1.25 फीसदी, Tata Steel 1.08 फीसदी, टाइटन 0.41 फीसदी और Asian Pants के शेयर 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
Axias bank के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। Relaince 3.09 फीसदी, ICICI bank 2.56 फीसदी, Mahindra and Mahindra 2.03 फीसदी और Bajaj Finserv के शेयर में 2.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी
इनके अलावा Tech Mahindra, Maruti Suzuki, State Bank of India, Nestle India, Tata Motors, Infosys, Sun Pharma, Bharti Airtel, UltraTech Cement, IndusInd Bank, HDFC Bank के शेयरों में 1 फीसदी से 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। Bajaj Finance, ITC, TCS, Kotak Mahindra Bank, Adani Ports, Power Grid, Larsen & Toubro, HCL Tech and Hindustan Unilever के शेयरों में 1 फीसदी से कम की गिरावट देखने को मिली है।

