सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंक गिरकर 81,183.93 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 292.95 अंक गिरकर 24,852.15 अंक पर बंद हुआ। आज लगातार तीसरा दिन रहा जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
आज सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 4.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.09 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुए, एनटीपीसी के शेयर 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, एचसीएल टेक के शेयर 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.92 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, टाटा मोटर्स के शेयर 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, आईटीसी के शेयर 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, एक्सिस बैंक के शेयर 1.83 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, अडानी पोर्ट्स के शेयर 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, इंफोसिस के शेयर 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
इनके साथ ही मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टाटा स्टील, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और सन फार्मा के शेयरों में भी आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स के शेयर इस भारी गिरावट के बीच भी सबसे ज्यादा 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस के शेयर 1.03 फीसदी, जेएसडब्ल्यू के शेयर 0.79 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

