बुधवार को भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 620.73 अंकों की बढ़त के साथ 78,674 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 147 अंकों की बढ़त के साथ 23,868 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में बुधवार को सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस में 3.88 फीसदी, भारती एयरटेल में 3.33 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.84 फीसदी, ग्रासिम में 1.51 फीसदी और ब्रिटानिया में 1.49 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट अपोलो हॉस्पिटल में 2.52 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.81 फीसदी, बजाज ऑटो में 1.76 फीसदी, टाटा स्टील में 1.64 फीसदी और हिंडाल्को में 1.56 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी मीडिया में 1.60 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.39 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.57 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.33 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.07 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.39 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.35 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में 1.45 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.43 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.14 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.48 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.18 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.06 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.92 फीसदी दर्ज की गई।

