Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»अक्षय ऊर्जा उत्पादन में अडानी समूह करेगा 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश
    फीचर न्यूज

    अक्षय ऊर्जा उत्पादन में अडानी समूह करेगा 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश

    News DeskBy News DeskJune 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    energy
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अडानी समूह 2030 तक 40,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बनाने के लिए लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। समूह ने 2050 तक अपनी सभी कंपनियों में कार्बन उत्सर्जन को शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य रखा है और अक्षय ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करना उसी दिशा में एक कदम है। विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों वाले इस समूह के पास वर्तमान में सौर और पवन ऊर्जा सहित अक्षय स्रोतों से 10,000 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन क्षमता है। समूह 2030 तक 50,000 मेगावाट क्षमता तक पहुंचने के लिए हर साल 6,000 से 7,000 मेगावाट क्षमता जोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

    अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड एजीईएल के कार्यकारी निदेशक सागर अडानी ने संवाददाताओं से कहा, “5 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट की दर से, 2030 तक निवेश 2 लाख करोड़ रुपये के दायरे में हो सकता है. कार्बन क्रेडिट और कुछ अन्य उपायों के साथ अक्षय ऊर्जा क्षमता समूह को 2050 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने में मदद करेगी। अमित सिंह ने कहा कि अडानी ग्रीन एनर्जी ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2,800 मेगावाट क्षमता जोड़ी है। यह साल के दौरान देश में बनाई गई कुल उत्पादन क्षमता का 15 फीसदी है। उन्होंने कहा, ”इस साल हमारा लक्ष्य 6,000 मेगावाट है।”

    सागर अडानी ने कहा कि भविष्य में हर साल इतनी या इससे ज्यादा क्षमता वृद्धि की उम्मीद है। कुल 50,000 मेगावाट क्षमता में से 80 फीसदी सौर और बाकी पवन से आएगी। समूह पवनचक्कियों में इस्तेमाल होने वाले सौर पैनल और वेफर्स बनाने के लिए कारखाने भी स्थापित कर रहा है। अमित सिंह ने कहा कि समूह अब कम हवा की गति वाले क्षेत्रों के लिए 3 मेगावाट की पवन चक्कियाँ बनाने पर विचार कर रहा है। समूह वर्तमान में 5.2 मेगावाट की पवन टर्बाइन बनाता है, जो गुजरात के खावड़ा जैसे उच्च-संभावित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है।

    Adani Group investment renewable energy
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स पहली बार 78 हजार के पार बंद
    Next Article एफएमसीजी सेक्टर की वृद्धि दर 2024 में 7 से 9 फीसदी रहने की उम्मीद
    News Desk

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.