भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सरकार को अब तक के सबसे ज्यादा 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश को मंजूरी की खबर शेयर बाजार झूम उठा, निवेशकों की ओर से जोरदार खरीदारी हुई और भारतीय शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर बंद हुए. बाजार में जबरदस्त तेजी के साथ सेंसेक्स और निफ्टी अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1196.98 अंक उछलकर 75,418.04 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी 369.85 अंक बढ़कर 22,967.65 अंक पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी से निवेशकों ने आज बंपर कमाई की. आपको बता दें कि 22 मई को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.15 लाख करोड़ रुपये था, जो 23 मई को बंद होने पर 4.20 लाख करोड़ रुपये हो गया।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। सन फार्मा, पावरग्रिड, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

