सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसल गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट में नजर आ रहा है। पिछले हफ्ते भी बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी.
सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 239.16 अंक गिरकर 72,425.31 पर खुला, यह 72,664.47 पर बंद हुआ। महज 5 मिनट के कारोबार में यह गिरावट और तेज हो गई ।
सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के साथ ही 1472 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1026 शेयरों की शुरुआत लाल निशान में हुई. 183 शेयर ऐसे रहे जिनकी स्थिति अपरिवर्तित रही.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 30 कंपनियों में से 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इसमें सबसे बड़ी गिरावट टाटा मोटर्स के शेयर में हुई है, यह 7.88 फीसदी गिरकर 964.35 रुपये के स्तर पर आ गया है. अन्य लार्जकैप कंपनियों की बात करें तो टाटा स्टील का शेयर 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 158.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 2.24 फीसदी फिसलकर 834.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
मिडकैप कंपनियों की बात करें तो बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 10.48 फीसदी की गिरावट के साथ 124.30 रुपये पर, यूनियन बैंक का शेयर 6.76 फीसदी की गिरावट के साथ 132.45 रुपये पर और पीईएल का शेयर 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 812.45 रुपये पर आ गया।

