Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»बजाज फिनसर्व के LifeCare Finance के साथ दें अपने जीवन को आनंदित होने का मौका
    इंश्योरेंस

    बजाज फिनसर्व के LifeCare Finance के साथ दें अपने जीवन को आनंदित होने का मौका

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 6, 2019Updated:September 6, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पिछले 5 वर्षों के दौरान भारत में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को लेकर लोगों के दृष्टिकोण में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। अपने स्वास्थ्य या जीवनशैली का खयाल रखना अब सिर्फ वार्षिक चिकित्सा जांचों अथवा रूटीन वर्कआउट तक ही सीमित नहीं रह गया है। भारतीय शहरी जीवनशैली विकसित हो रही है और यह बदलाव मिनी महानगरों के साथ-साथ छोटे-छोटे भारतीय शहरों में भी लगातार अपना रास्ता बनाता जा रहा है। नए युग की जीवन शैली में जानकारीपूर्ण पोषण संबंधी विकल्प, मानसिक स्वास्थ्य, कॉस्मेटिक परिष्कार और जीवन के प्रति अधिक समग्र दृष्टिकोण शामिल हैं।

    अपनी जीवनशैली में सुधार करने के अलावा अब लोग पहले अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, जैसे कि तनाव, शरीर के दर्द, दांतों की समस्याओं आदि पर भी एहतियाती कदम के तौर पर ध्यान देने लगे हैं। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के अत्याधुनिक होते जाने के साथ लैप्रोस्कोपी, आर्थोपेडिक उपचार, ऑन्कोलॉजी उपचार जैसी नैदानिक और उपचार प्रक्रियाएं आसानी से उपलब्ध हैं।

    विभिन्न करह के कैंसर के उपचार को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ रही है; साथ ही प्रसूति संबंधी चिंताओं और आईवीएफ के उपचार पर भी लोग ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। आज जबकि लोग स्वास्थ्य-संबंधी समस्याओं को लेकर खुल कर बातचीत करने लगे हैं तथा अपनी जीवनशैली और झेली जा रही चिकित्सकीय समस्याओं का उपचार करना चाह रहे हैं, इन चिंताओं को दूर करने के लिए उनके पास वित्तीय साधन और विकल्प अभी भी सीमित हैं।

    बजाज फिनसर्व की उधार और निवेश शाखा बजाज फाइनैंस लिमिटेड LifeCare फाइनैंस की पेशकश कर रही है जो आपको अपनी जीवनशैली की जरूरतों और चिकित्सा-संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम बनाएगी। ईएमआई नेटवर्क के माध्यम से बजाज फिनसर्व में आसान भुगतान समाधान प्रस्तुत करके आपकी LifeCare और वेलनेस से संबंधित आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाता है।

    बजाज फिनसर्व द्वारा प्रस्तुत LifeCare Finance उन कई उपचारों को शामिल करता है जो आमतौर पर अन्य नियमित स्वास्थ्य बीमा प्रदाताओं द्वारा कवर नहीं किए जाते। इस प्लान की सहायता से आप 4.5 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं, जिसका पुनर्भुगतान 12 महीने तक चलने वाले अनुकुलनीय ईएमआई कार्यकाल के माध्यम से किया जा सकता है। आप बजाज फिनसर्व LifeCare Finance के 2700 से अधिक मेडिकल और क्लीनिक भागीदारों वाले विशाल नेटवर्क के माध्यम से 40  भारतीय शहरों में 160 से अधिक मेडिकल और वेलनेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

    बजाज फिनसर्व के LifeCare फाइनैंस  द्वारा कवर किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण उपचार हैं:

    • कैंसर केयर
    • मातृत्व और आईवीएफ उपचार
    • कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं
    • बालों के झड़ने का उपचार
    • दांतों का उपचार
    • ऑन्कोलॉजी उपचार
    • लैप्रोस्कोपी
    • आर्थोपेडिक सर्जरी और प्रक्रियाएं
    • वजन नियंत्रण और बैरिएट्रिक सर्जरी
    • जनरल सर्जरी
    • कार्डियक केयर

    बजाज फिनसर्व हेल्थ ईएमआई नेटवर्क कार्ड एक ऐसा अभिनव भुगतान विकल्प है जो लोगों को आसान ईएमआई के माध्यम से मेडिकल खर्च का भुगतान करवाता है। मुख्य रूप से LifeCare इकोसिस्टम बनाने की दिशा में समर्पित इस डिजिटल कार्ड का उपयोग भारत के 1000 से अधिक शहरों में बजाज फाइनैंस लिमिटेड (बीएफएल) के 270 से अधिक साझेदार अस्पतालों और नैदानिक केंद्रों में किया जा सकता है।

    बजाज फिनसर्व हेल्थ ईएमआई नेटवर्क कार्ड धारक अपना कार्ड स्वाइप कर सकते हैं और किसी भी पार्टनर क्लीनिक या स्वास्थ्य इकाई में भी उपचार करा सकते हैं। यहां तक कि अगर आपके पास वर्तमान में बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क कार्ड नहीं है, तो आप एक बेसिक केवाईसी और रद्द किए गए चेक को आसानी से सबमिट करके किसी भी पार्टनर क्लीनिक में बजाज फिनसर्व प्रतिनिधि के द्वारा इसके लिए ऑन स्पॉट अनुमोदन प्राप्त कर सकते हैं। आप 4.5 लाख रुपए तक का लोन तुरंत प्राप्त कर सकते हैं और आसान ईएमआई का भुगतान करके अपने मेडिकल या कॉस्मेटिक खर्चों को संभाल सकते हैं। बस अपने बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क कार्ड को स्वाइप करें और अपने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के सफर को आर्थिक रूप से आसान बनाएं।

    best insurance plan for health सेहत का बीमा स्वास्थ्य बीमा पालिसी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleक्या आप जानते हैं कि बीमा कितने तरह का होता है, नहीं तो यहां क्लिक कर अभी जानें
    Next Article RBI ने इक्विटीज़ स्मॉल फ़ाइनैंस बैंक के लिए लिस्टिंग की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव ठुकराया
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.