इस साल की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। फिलहाल सोने का रेट ऑल टाइम हाई पर बना हुआ है. उधर, चांदी का रुख भी कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि बढ़ी कीमतों के बावजूद लोग तेजी से सोने में निवेश कर रहे हैं।
सोने-चांदी की खरीदारी में कोई कमी नहीं आ रही है. वहीं, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही सोने की कीमत 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छू सकती है. आइए सबसे पहले जानते हैं आज के ताजा रेट और फिर यह भी जानेंगे कि सोने के रेट में इतनी बढ़ोतरी क्यों हो रही है।
आज देश में 24K सोने का रेट 74,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का रेट 55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दूसरी तरफ चांदी की कीमत आज 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम है.
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 74,390 रुपये/10 ग्राम, मुंबई में 74,240 रुपये/10 ग्राम, चेन्नई में 75,110 रुपये/10 ग्राम वहीँ कोलकाता में 74,240 रुपये/10 ग्राम है. इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत 86500 रुपये/1 किलो, मुंबई में 86500 रुपये/1 किलो है, चेन्नई में 90000 रुपये/1 किलो और कोलकाता में 86500 रुपये/1 किलो है.
सोने की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं, जिनमें सेंट्रल बैंक द्वारा खरीदारी से लेकर महंगाई का दबाव और बढ़ती खुदरा मांग को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बताया जा रहा है। वहीं, ईरान और इजराइल के बीच तनाव का असर भी सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। आपको बता दें कि साल 2024 की पहली तिमाही में सोने के रेट में 13 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है.

