टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी बहुप्रतीक्षित गाड़ी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस GX (O) वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस दमदार गाड़ी को 20.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह नया GX(O) वेरिएंट नॉन-हाइब्रिड वर्जन के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी पहले से ही पेट्रोल हाई क्रॉस को दो वेरिएंट्स – जी-एसएलएफ और जीएक्स में बेच रही है। अब, GX(O) के साथ नई इनोवा हाईक्रॉस पेट्रोल सेगमेंट टॉप-एंड वेरिएंट के रूप में उपलब्ध होगी।
नया वेरिएंट की कीमत GX वेरिएंट से 1 लाख रुपये ज्यादा होगी। यह MPV 7 और 8-सीटर दोनों ऑप्शन्स में पेश की जाएगी। Innova Highcross GX (O) पेट्रोल 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 173hp पावर और 209Nm टॉर्क पैदा करता है। यह केवल CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
Innova Highcross के दोनों इंजन केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव हैं और मैन्युअल ट्रांसमिशन विकल्प प्रदान नहीं करते हैं। Toyota hybrid का दावा 23.24kpl का माइलेज है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में 16.13kpl का दावा किया गया है। Toyota Innova High Cross का मुकाबला Mahindra XUV700 और Scorpio N, Hyundai Alcazar, MG Hector Plus और Tata Safari जैसी गाड़ियों से होगा।
नया वैरिएंट ऐप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, डुअल-टोन इंटीरियर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर ऑटोमैटिक ब्लोअर कंट्रोल, डुअल-टोन सीटें, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। इसमें एलईडी फ्रंट फॉग लैंप, रियर रिट्रेक्टेबल सनशेड (केवल सात सीटर), 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी है। एमपीवी में चेस्टनट इंटीरियर थीम, डैशबोर्ड और डोर पैनल पर सॉफ्ट-टच और रियर सनशेड भी मिलता है। यह मॉडल सात रंगों में उपलब्ध होगा।

