मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन था जब बाजार में गिरावट देखी गई है। बीएसई सेंसेक्स 456 अंक गिरकर 72,943 पर और एनएसई निफ्टी 124 अंक गिरकर 22,147.90 पर आ गया। निफ्टी बैंक में भी गिरावट आई और यह 288.45 अंक की गिरावट के साथ 47,484 अंक पर बंद हुआ.
सेक्टर के हिसाब से बात करें तो आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, मेटल, रियल्टी, बैंक और इंफ्रा में गिरावट रही। वहीं, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज में ग्रोथ रही। टाइटन, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, आईटीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस बढ़त पर बंद हुए। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एसबीआई, भारती एयरटेल, एमएंडएम, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, विप्रो, इंडसइंड बैंक और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
भारतीय बाजार में गिरावट की वजह वैश्विक स्तर पर मुश्किल हालात हैं। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध ने इसे और गंभीर बना दिया है, जिसके कारण भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी बिकवाली देखी जा रही है। वैश्विक बाजारों में बिकवाली का रुख देखा गया है.

