टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर मंगलवार को 5 फीसदी के लोअर सर्किट में बंद हुए। यह लगातार 11वां दिन था जब शेयर दबाव में था. आज दिन के कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 5662.20 रुपये पर बंद हुआ।
इस साल की शुरुआत से ही टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में जबरदस्त तेजी देखी गई थी और 7 मार्च को टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर ने 52 सप्ताह का शिखर 9,744.40 रुपये प्रति शेयर बनाया था। इस दिन कंपनी का मार्केट कैप 49,365 करोड़ रुपये था, जो कि गिरकर 28,648 करोड़ रुपये पर आ गया. पिछले एक महीने में टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में 20 फीसदी की गिरावट आई है.
सितंबर 2025 तक टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस की संभावित लिस्टिंग के कारण टाटा इन्वेस्टमेंट में जोरदार तेजी देखी गई। माना जा रहा था कि टाटा संस की लिस्टिंग से टाटा इन्वेस्टमेंट को सीधा फायदा होगा, जिसके कारण स्टॉक में लगातार अपर सर्किट देखने को मिल रहा था।
लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि टाटा संस कंपनी संभावित लिस्टिंग को टालने की योजना पर काम कर रही है. इसी कड़ी में टाटा संस ने टीसीएस में 0.64 फीसदी हिस्सेदारी 9,000 करोड़ रुपये में बेची है. टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन की टाटा संस में हिस्सेदारी है। यह एक एनबीएफसी कंपनी के रूप में पंजीकृत है।

