Close Menu
    What's Hot

    Chicken road: acceso rápido a la demo y los mejores juegos de casino

    June 25, 2026

    Why Chicken Road Casino is a top choice for Canadian players in 2026

    June 25, 2026

    Pin Up Casino official site: your gateway to exciting games and bonuses

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»Dabur Hajmola ने लॉन्च किया प्रेरक वीडियो ‘AchhaiKaChatkara’ 64 वर्षीय ट्रैफिक मैनेजर Dorris Francis के निःस्वार्थ कार्यों के लिए उन्हें दिया सम्मान
    प्रेस विज्ञप्ति

    Dabur Hajmola ने लॉन्च किया प्रेरक वीडियो ‘AchhaiKaChatkara’ 64 वर्षीय ट्रैफिक मैनेजर Dorris Francis के निःस्वार्थ कार्यों के लिए उन्हें दिया सम्मान

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Dabur Hajmola
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः भारत की विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया की ओर से स्वादिष्ट, मज़ेदार और पाचक डाबर हाजमोला समाज के गुमनाम हीरोज़ को सम्मान देने के लिए नया कैंपेन लेकर आई है ‘अच्छाई का चटकारा’। इस वीडियो में 64 वर्षीय ट्रैफिक मैनेजर डोरिस फ्रैंकिस की कहानी को दिखाया गया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन अपने काम को समर्पित कर दिया।

    14 साल पहले डोरिस की ज़िंदगी में एक दुखद मोड़ आया, जब एक भीड़भाड़ भरे ट्रैफिक जंक्शन पर उनकी बेटी ने अपनी जांन गवां दी। लेकिन डोरिस ने अपने इस दुख के सामने घुटने टेकने के बजाए समाज को उम्मीद की नई किरण देने फैसला लिया। रोज़ाना उन्हें उसी जंक्शन पर ट्रैफिक मैनेज करते हुए देखा जा सकता है। वे मुस्कराते हुए मजबूत इरादे के साथ यहां टै्रैफिक मैनेज करती नज़र आती हैं और बहुत से लोगों को प्रेरित करती हैं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक व्यक्ति मजबूत इरादे के साथ अपने समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

    हम डोरिस की तरह समाज के गुमनाम हीरोज़ को सम्मान देना चाहते हैं, जो अपने मजबूत इरादे के साथ हमेशा दूसरों को प्रेरणा देते हैं। अपने इस कैंपेन ‘अच्छाई का चटकारा’ के माध्यम से हम इन हीरोज़ की कहानियों को आम लोगों के सामने लेकर आएंगे, जिन्होंने सभी मुश्किलों का सामना कर समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न किया। इसी श्रृंखला में हम अपने नए वीडियो में डोरिस फ्रैंकिस की कहानी लेकर आए हैं, जो अनूठे तरीके से समाज में बदलाव लाने की कोशिश में जुटी हैं।’ श्री अजय सिंह परिहार, एचओडी, मार्केटिंग ओटीसी, डबर इंडिया लिमिटेड ने कहा।

    इस कैंपेन के ज़रिए डाबर हाजमोला उन महिलाओं को सम्मानित करना चाहता है, जिन्होंने इस दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। जिस तरह से डोरिस ने निःस्वार्थ भाव के साथ ट्रैफिक मैनेज करने में योगदान दिया, उन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया है। उनकी कहानी बताती है कि किस तरह एक व्यक्ति अपने समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकता है।

    ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में हम भी अपने निःस्वार्थ कार्यों के साथ समाज में बदलाव ला सकते हैं। थोड़ा सा समय निकालिए और उन सभी गुमनाम हीरों को धन्यवाद दीजिए, जिन्होंने इस दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। डाबर हाजमोला अपने कैंपेन #अच्छाई का चटकारा के माध्यम से इन हीरोज़ की गुमनाम कहानियों को दर्शकों के सामने लेकर आएगी, जिन्हें इंस्टाग्राम हैण्डल @hajmolaindia पर भी देखा जा सकता है। श्री परिहार ने कहा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत मंडपम में आज से लगेगा उद्यमियों का मेला
    Next Article जानिए, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अपना पैसा किन कंपनियों में लगाया
    Finance Khabar

    Related Posts

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Pinup AZ: yerli oyunçular üçün ən faydalı bələdçi
    June 25, 2026
    Pinco’da rulet heyecanı: nasıl oynanır ve kazanılır?
    June 25, 2026
    Всё о pinco: лучшие слоты и стратегии для новичков
    June 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.