देश की महिलाएं स्टार्टअप की दुनिया में सफलता की बुलंदियां छू रही हैं। इस समय देश में करीब 8000 स्टार्टअप की कमान महिलाओं के हाथ में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक टेक इंडस्ट्री में स्टार्टअप्स में महिला उद्यमियों की हिस्सेदारी 18 फीसदी से ज्यादा है और फंडेड कंपनियों में ये हिस्सेदारी 14 फीसदी से ज्यादा है. अब तक महिलाओं द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप को 23 अरब डॉलर की भारी फंडिंग मिल चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दशक में देश में महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स द्वारा जुटाई गई फंडिंग की हिस्सेदारी में इज़ाफ़ा हुआ है। यह 2020 से 2022 तक भारत में कुल startup funding का 15 प्रतिशत से अधिक है। दुनिया भर के निवेशक महिलाओं के स्टार्टअप में भारी निवेश कर रहे हैं। इस सेक्टर को 2024 के पहले दो महीनों में 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिलने की उम्मीद है। महिलाओं के नेतृत्व में 2,300 वित्त पोषित स्टार्टअप हैं, जिनमें से 13.4 प्रतिशत ने सीरीज ए चरण की फंड जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और तीन प्रतिशत सीरीज सी चरण या उससे आगे चले गए हैं। .
महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या के मामले में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है। इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई हैं. निष्कर्षों से पता चला कि महिला संस्थापकों वाले दो हजार से अधिक स्टार्टअप को अब तक धन प्राप्त हुआ है। लगभग छह हजार दूसरी ऐसी कंपनियों को फंडिंग नहीं मिली है जिनमें से 590 का राजस्व 30 हजार डॉलर से अधिक है। भारतीय टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम महिला नेतृत्व वाली कंपनियों द्वारा जुटाई गई फंडिंग के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

