भारतीय शेयर बाज़ार में आज शुरआत तो तेज़ी के साथ हुई मगर फिर गिरावट आ गयी। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 57 और निफ़्टी में 17 अंकों की गिरावट देखि जा रही थी. इससे पहले सेंसेक्स करीब 107.83 अंक निफ्टी 33.20 अंक की तेजी के साथ खुला।
निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एचडीएफसी लाइफ, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन टॉप गेनर कैटेगरी में दिखे, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, इंफोसिस, नेस्ले और टीसीएस घाटे में रहे।
प्रमुख एशियाई बाजारों में आज के कारोबार में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है. अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त पर बंद हुए थे. Dow Jones Industrial में 76 अंकों की तेजी रही, NASDAQ Composite में 92 अंकों की बढ़तऔर S&P 500 इंडेक्स में 26 अंकों की उछाल रही. एशियाई बाज़ारों में आज मिला जुला ट्रेंड है. गिफ्ट निफ़्टी, ताइवान वेटेड और निक्कई हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं वहीँ हैंगसैंग , स्ट्रेट टाइम्स और कॉपी में गिरावट नज़र आ रही है. गोल्ड अपने शिखर पर है और ब्रेंट क्रूड और क्रूड के दामों में भी उछाल है.

