वैसे तो पोस्ट ऑफिस की ज्यादातर बचत योजनाएं टैक्स बचाने के लिए जानी जाती हैं, इन योजनाओं में इनकम टैक्स की धारा 80C का लाभ मिलता है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी योजनाएं हैं जहां निवेशकों को इसका फायदा नहीं मिलता है, इसलिए यदि आप योजना बना रहे हैं पैसे बचाने के लिए पोस्ट ऑफिस की किसी योजना में निवेश करना है तो पहले यह जान लें कि कौन सी योजनाएं आयकर की धारा 80सी का लाभ देती हैं और कौन सी नहीं।
किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस की एक लोकप्रिय योजना है, जिसमें धारा 80सी का लाभ नहीं दिया जाता है। इससे मिलने वाले रिटर्न पर टैक्स देना होता है. इस योजना से होने वाली आय को आईटीआर में ‘अन्य स्रोतों से आय’ में गिना जाता है।
पांच साल की आरडी में भी आयकर आधार 80सी का लाभ नहीं मिलता है. इसमें प्राप्त पूरे रिटर्न पर टैक्स देना होता है. पोस्ट ऑफिस में आप एक, दो, तीन और पांच साल के लिए टाइम डिपॉजिट कर सकते हैं. आयकर लाभ केवल पांच साल की सावधि जमा पर ही उपलब्ध है। एक, दो और तीन साल की बाकी जमा राशि पर कोई टैक्स छूट नहीं है.
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में भी निवेशकों को आयकर का लाभ नहीं मिलता है। इस स्कीम में 9 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है. यदि अर्जित ब्याज एक सीमा से अधिक है तो टीडीएस काटा जाता है।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की घोषणा मोदी सरकार ने बजट 2023 में की थी। इस योजना पर भी कोई टैक्स लाभ नहीं है। इस स्कीम में आपको ब्याज से होने वाली आय पर इनकम टैक्स देना होता है.

