मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में 350 अंकों से ज्यादा की कमजोरी रही है वहीँ निफ्टी 22150 के नीचे बंद हुआ है. आज के कारोबार में अधिकांश सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली.
निफ्टी पर ऑटो और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। क्लोजिंग पर सेंसेक्स में 353 अंकों की कमजोरी रही है और यह 72790 के स्तर पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी 91 अंक गिरकर 22122 के स्तर पर बंद हुआ है. टॉप गेनर्स में LT, पॉवरग्रिड , HUL , HDFC BANK शामिल हैं. वहीँ टॉप लूजर्स में एशियन पेंट, TATASTEEL, टेक महिंद्रा, TITAN, भारती एयरटेल और TCS शामिल हैं।
प्रमुख एशियाई बाजारों में आज के कारोबार में बिकवाली देखने को मिली. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. शुक्रवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 62 अंक की बढ़त के साथ 39131.53 के स्तर पर बंद हुआ। NASDAQ कंपोजिट में 45 अंकों की कमजोरी रही और यह 15996.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 इंडेक्स में 2 अंक की मामूली बढ़त रही और यह 5088.80 के स्तर पर बंद हुआ।

