भारत में कार चलाने के लिए बीमा पॉलिसी ज़रूरी है। यही वजह है कि हर कार मालिक अपनी कार का बीमा कराता है। कार बीमा पॉलिसी कार को नुक्सान, चोरी और दुर्घटना की स्थिति में कवर प्रदान करती है। लेकिन ऐसा भी देख गया है कि आपके पास वैध कार बीमा होने के बावजूद आपको कवर नहीं मिलता है और आपका दावा बीमा कंपनी खारिज कर देती है. क्या आपको मालूम कि आखिर इसकी वजह क्या है?
अगर आप भी एक कार ओनर हैं तो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है किन कारणों से आपका कार बीमा दावा खारिज हो सकता है। आपका क्लेम ख़ारिज न हो इसके लिए आपको सही जानकारी होना बहुत ज़रूरी है, तो चलिए जानते हैं उन कुछ मुख्य कारणों को जिनकी वजह से आपका बीमा दावा खारिज हो सकता है।
कार बीमा क्लेम खारिज होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि आपने बीमा कंपनी को कार के बारे में सही जानकारी नहीं दी है। आपका दावा कार बीमा पॉलिसी के तहत निर्धारित शर्तों का पालन न करने पर भी खारिज हो सकता है। अगर आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो भी आपका दावा रद्द हो सकता है।
कार की मरम्मत किसी गैर-अनुमोदित गैरेज से कराने पर बीमा कंपनियां दावे को खारिज कर देती हैं। कार को मॉडिफाई की जानकारी बीमा कंपनी को नहीं देने पर आपका दावा खारिज होने की पूरी संभावना रहती है. इसके अलावा निजी कार का व्यावसायिक उपयोग करने पर भी बीमा कंपनी आपके दावे को खारिज कर देती है।

