वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में कारोबार की शुरुआत मजबूत दिख रही। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ग्रीन जोन में खुले हैं। सेंसेक्स फिलहाल 118 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 354.21 प्वाइंट की गिरावट के साथ 71731.42 और निफ्टी 82.10 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 21771.70 पर बंद हुआ था। सेक्टरवाइज बात करें तो आज निफ्टी के बैंक और फाइनेंशियल शेयरों के इंडेक्स को छोड़ बाकी ग्रीन जोन में हैं।
आईटी, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया. इन्फ्रा, हेल्केयर और इन्फ्रा शेयर में तेजी है। वहीँ मेटल सेक्टर, एनर्जी और निजी बैंकों में बिकवाली देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स में टीसीएस, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, विप्रो, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, इन्फोसिस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एसबीआई, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर तेजी के साथ खुले हैं। वहीँ दबाव वाले शेयरों में पावर ग्रिड, रिलायंस, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी और ICICI Bank दबाव के साथ खुले हैं।
कल अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट की गिरावट ने निगेटिव सेंटिमेंट तैयार किया था लेकिन आज कुछ एशियाई बाजारों की मजबूती से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

