अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आजकल कोई भी बैंक आपको आसानी से पर्सनल लोन मिल जाता है। पर्सनल लोन से मिले पैसे का आप शादी, आपातकाल, शिक्षा आदि किसी भी मद में उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि पर्सनल लोन एक असुरक्षित लोन है और उसकी ब्याज दर होम लोन और गोल्ड लोन से अधिक होती है। ऐसे में हमें पर्सनल लोन लेने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर लेनी चाहिए.
SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और ये पर्सनल लोन पर 12.30 फीसदी से लेकर 14.30 फीसदी तक ब्याज दर वसूल रहा है. वहीं सरकारी कर्मचारियों और सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों के लिए ब्याज दर 11.30 फीसदी से 13.80 फीसदी और 11.15 फीसदी से 12.65 फीसदी तक है. आईसीआईसीआई बैंक पर्सनल लोन पर 10.65 फीसदी से लेकर 16 फीसदी तक ब्याज दर वसूल रहा है. बैंक लोन राशि का 2.50 फीसदी प्रोसेसिंग फीस के तौर पर ले रहा है. वहीँ देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक 10.5 प्रतिशत से लेकर 24 प्रतिशत तक की ब्याज दरों पर पर्सनल लोन दे रहा है। बैंक द्वारा लिया जा रहा प्रोसेसिंग शुल्क 4,999 रुपये है।
पंजाब नेशनल बैंक पर्सनल लोन पर ब्याज दर 13.75 फीसदी से 17.25 फीसदी तक है. बैंक सरकारी कर्मचारियों को 12.75 फीसदी से लेकर 15.25 फीसदी तक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है. यस बैंक में पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.49 फीसदी से शुरू होती है. यह ब्याज 50 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन के लिए है. इंडसइंड बैंक में पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.49 फीसदी सालाना से शुरू होती है. प्रोसेसिंग फीस 3 फीसदी तक है. बैंक की ओर से 30 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन दिया जाता है.

