सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2024 डिलिवरी वाला सोना 0.24 फीसदी या 150 रुपये की गिरावट के साथ 61,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया. वैश्विक स्तर पर भी शुरुआती कारोबार में सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई. सोने के साथ-साथ बुधवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली.
बुधवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2024 को डिलिवरी वाली चांदी 0.38 फीसदी या 277 रुपये की गिरावट के साथ 71,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। वैश्विक बाजार की बात करें, तो बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतें गिरावट के साथ कारोबार करती देखी गईं। कॉमेक्स पर सोना वायदा 0.29 फीसदी या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2024.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.43 फीसदी या 8.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2019.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया.
चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत बुधवार सुबह 0.64 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 22.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती देखी गई. वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.65 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 22.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया.

