बुधवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ़्टी में तेजी देखी गई. बीएसई सेंसेक्स 271 अंक ऊपर 71,657 अंक पर और निफ्टी 73.85 अंक अंक ऊपर 21,618 अंक पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, आई टी, ऑटो शेयरों में भी खरीदारी देखी गई बैंक निफ्टी में 118 अंक की बढ़त रही और वो 47,360 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी में आज चढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा रही. आज के सत्र में मिड और लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा, कमोडिटी, सर्विस सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। रियल्टी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टीसीएस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीँ एनटीपीसी, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, एमएंडएम, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और भारती एयरटेल लाल निशान में बंद हुए।
एशिया के बाजारों में इसका मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। टोक्यो और जकार्ता के बाजार हरे निशान में बंद हैं वहीँ हांगकांग, शंघाई, ताइपे, सियोल और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में बंद हुए। ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

