सोने के भाव वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही हैं, इसके चलते इस पीली धातु की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये इज़ाफ़े के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुँच गई. पहले 24 कैरेट सोने का दाम 63,200 रुपये था. वहीं चांदी की कीमत में भी 500 रुपये का इज़ाफ़ा दर्ज किया गया है और चांदी की कीमत 79,700 रुपये के करीब पहुंच गई है।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह ग्लोबल लेवल पर पीली धातु में बढ़ती दिलचस्पी और भारी खरीदारी है जिसके कारण इसकी कीमतें लगातार शिखर के करीब बनी हुई हैं। इंटरनेशनल कमोडिटी मार्किट में सोने का हाजिर भाव 2,042 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. यह पिछले कारोबारी सेशन से करीब 2 डॉलर ज्यादा है. वहीं सिल्वर की कीमत भी 25.30 डॉलर प्रति औंस के आसपास है.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना भी है जो घटकर 103 के आसपास आ गया है और शुक्रवार के सत्र में इसमें करीब 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका में महंगाई दर घटने से फेड रिज़र्व ने भी ब्याज दरों में नरमी के इशारे दिए हैं. इन संकेतों से लगता है कि दूसरी छमाही में अमेरिका में ब्याज दरें घट सकती हैं.
इन शहरों में सोने की कीमतें (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद- 63,810 रुपये
जयपुर- 63,910 रुपये
बेंगलुरु- 63,760 रुपये
कोलकाता- 63,760 रुपये
चंडीगढ़- 63,910 रुपये
मंगलुरु- 63,760 रुपये
नासिक- 63,790 रुपये
सूरत- 63,810 रुपये

