Close Menu
    What's Hot

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»फेनेस्टा ने कानपुर में किया अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार
    प्रेस विज्ञप्ति

    फेनेस्टा ने कानपुर में किया अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    फेनेस्टा ने कानपुर में किया अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर: भारत के सबसे बड़े विंडो एवं डोर ब्राण्ड तथा इस सेगमेन्ट में मार्केट लीडर फेनेस्टा इण्डिया ने एक और शोरूम की ओपनिंग के साथ अपनी रीटेल मौजूदगी के विस्तार की घोषणा की है। यह एक्सक्लुज़िव शोरूम ईस्क्वेयर ट्रेडिंग कंपनी 109/380 आर के नगर, जी टी रोड़, कानपुर, उत्तर प्रदेश- 208012 पर स्थित है और उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के यूपीवीसी विंडो और खिड़कियां उपलब्ध कराएगा।

    लाॅन्च के अवसर पर साकेत जैन, बिज़नेस हैड- फेनेस्टा बिल्डिंग सिस्टम्स ने कहा, ‘‘उपभोक्ता एवं उत्कृष्ट प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के लिए प्रतिबद्धता के साथ कंपनी ने पिछले सालों के दौरान लगातार विकास किया है और यह नया शेारूम देश भर में हमारे तेज़ी से बढ़े उपभोक्ताओं का संकेत देता है।’’

    इस लाॅन्च के साथ फेनेस्टा अपने मौजूदा एवं भावी उपभोक्ताओं को इंटरैक्टिव एवं सूचनाप्रद सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगा। फेनेस्टा के शोरूम उपभोक्ताओं की पहुंच बढ़ाने तथा इसे मार्केट लीडर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। भारत के यूपीवीसी विंडो एवं डोर उद्योग में तेज़ी से विकसित होते हुए, ब्राण्ड अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने तथा भविष्य में अपनी अग्रणी स्थिति को बरक़रार रखने के लिए प्रयासरत है।

    उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘‘अब तक की हमारी यात्रा शानदार रही है और आने वाले सालों में हम भी लगातार विकास के लिए तैयार हैं। हमारी उग्र विपणन रणनीति, उत्पादों की व्यापक रेंज तथा दूसरे एवं तीसरे स्तर के शहरों में तेज़ी से रीटेल विस्तार के चलते हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे। हमने अपनी विस्तार रणनीति इस तरह से तैयार की है कि यह उपभोक्ताओं को उत्पादों के बारे में उचित जानकारी और खरीद का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान कर सके। इस मौके पर हम अपने सभी साझेदारों और उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने हमारे कारोबार को कामयाबी की इस ऊँचाई तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया है।’’

    कानपुर में स्थित फेनेस्टा का यह नया शोरूम विभिन्न डिज़ाइनों और रंगों में दरवाजों एवं खिड़कियों की व्यापक रेंज प्रस्तुत करेगा। इस लाॅन्च के साथ फेनेस्टा अब देश के 327 से अधिक शहरों में मौजूद है।

    फेनेस्टा भारत की एकमात्र कम्पनी है जो यूपीवीसी के निर्माण के से लेकर उत्पाद के इन्सटाॅलेशन एवं आफ्टर सेल्स सेवाओं तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला का प्रबन्धन करती है। उत्पादों की रेंज को विशेष रूप से यूके एवं आॅस्ट्रिया में डिज़ाइन किया जाता है जो उपभोक्ताओं को आधुनिक शैली के बेहतरीन उत्पाद प्रदान करते हैं।

    फेनेस्टा के उत्पादों को भारत के विविध एवं चरम जलवायु के अनुकूल बनाने के लिए हर कदम पर इनकी गुणवत्ता की कड़ी जांच की जाती है। फेनेस्टा के उत्पाद अपने खास फीचर्स जैसे नाॅइस इन्सुलेशन, रेन प्रूफ, डस्ट प्रूफ के साथ-साथ स्टाइलिश होने के लिए देश भर के अग्रणी बिल्डरों, आर्कीटेक्ट्स एवं इंटीरियर डिज़ाइनरों में बेहद लोकप्रिय हैं।

    fenesta kanpur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article1 जुलाई से SBI में लिमिट के बाद ATM, ब्रांच से कैश निकासी पर लगेगा चार्ज
    Next Article सेंसेक्स में 185 अंकों की गिरावट
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.