Close Menu
    What's Hot

    How to Start with Gambling A Beginner's Guide to Instant Withdrawals

    June 16, 2026

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    Bonusové akcie Ako získať čo najviac z ponúk kasína

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एमवे इंडिया ने न्यूट्रीलाइट विटामिन सी चेरी प्लस लॉन्च किया
    प्रेस विज्ञप्ति

    एमवे इंडिया ने न्यूट्रीलाइट विटामिन सी चेरी प्लस लॉन्च किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 14, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • इस लॉन्च के साथ 2021 के अंत तक 50 करोड़ रुपए का रेवेन्यू उत्पन्न करने का लक्ष्य
    • यह उत्पाद कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए है

    हिसार: देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने आज कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए न्यूट्रीलाइट विटामिन सी चेरी प्लस को लॉन्च करने की घोषणा की, जो एक्सटेंडेड-रिलीज तकनीक के लाभ के साथ आता है। इसी के साथ एमवे इंडिया ने कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए विशेष आहार उपयोग के लिए एक उत्पाद पेश करके देश में अपने पोषण और प्रतिरक्षा समर्थक पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। न्यूट्रीलाइट विटामिन सी चेरी प्लस 8 घंटे से अधिक समय तक शरीर में विटामिन सी का निरंतर प्रवाह प्रदान करता है, क्योंकि इसे पूरे दिन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के लिए एक्सटेंडेड-रिलीज तकनीक के साथ तैयार किया गया है।

    एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने इस श्रेणी पर टिप्पणी करते हुए कहा, “आज हम अपने पोषण और प्रतिरक्षा संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता देने को विवश हैं, क्योंकि हम अपनी जीवन शैली में उचित बदलाव करते हुए महामारी से लड़ाई को जारी रखे हुए हैं। हाल के दिनों में हमने देखा है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए निवारक एवं स्मार्ट स्वास्थ्य देखभाल की ओर स्थानांतरित हो गए हैं। महामारी रूपी वैश्विक स्वास्थ्य संकट के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य और पोषण संबंधी खुराक की मांग में तीव्र वृद्धि हुई है तथा विटामिन सी उनमें से एक है, क्योंकि यह प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए सहायक अपने गुणों के लिए जाना जाता है। भारत में वयस्क विटामिन सी का बाजार 2020 में 185 करोड़ रुपए के करीब था और यह 15% के सीएजीआर के साथ निरंतर बढ़ रहा है। विकास की इस प्रवृत्ति को देखते हुए और पोषण व प्रतिरक्षा श्रेणी के तहत उत्पादों की हमारी मौजूदा रेंज के विस्तार के साथ न्यूट्रीलाइट विटामिन सी चेरी प्लस को विशिष्ट आवश्यकता वाली आबादी के लिए लक्षित करके हम 2025 तक 100 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व उत्पन्न करने का लक्ष्य बना रहे हैं।”

    लॉन्च के बारे में और जानकारी देते हुए एमवे इंडिया के सीएमओ अजय खन्ना ने कहा, “एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार 50% उपभोक्ताओं के द्वारा 2020 में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक सप्लीमेंट लेने की बात कही गई है और यह प्रवृत्ति यहां लंबी अवधि तक बनी रहती प्रतीत होती है। विटामिन सी को अपने ज्ञात एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने के लिए जाना जाता है। न्यूट्रीलाइट का नया विटामिन सी चेरी प्लस 8 घंटे के लिए शरीर में विटामिन सी का धीमा, स्थिर प्रवाह प्रदान करता है, क्योंकि इसे पूरे दिन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के लिए विटामिन सी के बेहतर उपयोग के लिए एक्सटेंडेड-रिलीज तकनीक के साथ तैयार किया गया है। उत्पाद को एसरोला चेरी जैसे विटामिन सी के पौधे-आधारित स्रोत के साथ बनाया गया है, जो ब्राजील में हमारे अपने जैविक खेतों में उगाए जाने वाले विटामिन सी के प्रकृति के सबसे केंद्रित स्रोतों में से एक है। यह उत्पाद उन वयस्कों के लिए है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।”

    एमवे अपनी न्यूट्रीलाइट श्रेणी के आहार पूरकों के लिए प्रमाणित जैविक फार्मों से सामग्री प्राप्त करता है। न्यूट्रीलाइट देश के विभिन्न हिस्सों से प्रमाणित साझेदार जैविक फार्मों पर पौधों की उगाई, कटाई और प्रसंस्करण को सुनिश्चित करता है। एमवे इंडिया के पास एक व्यापक पता लगाने वाली क्षमता की योजना है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए बीज की पूरी यात्रा को ट्रैक करती है कि न्यूट्रीलाइट उत्पादों में केवल उच्चतम गुणवत्ता वाली सामग्री ही प्रयुक्त की जाए। न्यूट्रीलाइट उत्पाद शुद्धता, सुरक्षा और शक्ति के सुनिश्चित स्तर की पेशकश करते हैं और एमवे की वैज्ञानिक अनुसंधान की मजबूत विरासत द्वारा समर्थित हैं, जो उन्हें खुद के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने का एक प्रभावी तरीका बनाते हैं।

    amway
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleटॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap बढ़ा
    Next Article खुदरा महंगाई दर छह महीने के उच्चतम स्तर पर
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Strategii esențiale pentru câștiguri constante la casino
    June 15, 2026
    La psicologia dietro la dipendenza dal gioco nei casinò un viaggio tra emozioni e scelte
    June 15, 2026
    Einsteigerleitfaden für das Spielen im Casino Tipps und Strategien
    June 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.