Close Menu
    What's Hot

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»संक्रमण को तेजी से रोकने में मददगार डाबर कोविरक्षक किट लांच करने की घोषणा
    प्रेस विज्ञप्ति

    संक्रमण को तेजी से रोकने में मददगार डाबर कोविरक्षक किट लांच करने की घोषणा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Announces Launch of Dabur kovirakshak Kit Helpful in Preventing Infection Fast
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। भारत की प्रमुख विज्ञान-आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी नई ’डाबर कोविरक्षक किट’ लॉन्च करने की घोषणा की है। डाबर कोविरक्षक किट समय की कसौटी पर परखी गईं विश्वसनीय आयुर्वेदिक दवाओं का एक मिश्रण है जो वर्तमान दौर में फेल रहे श्वसन संबंधित संक्रमण से तेजी से ठीक होने में मदद करती हैं। डाबर कोविरक्षक किट को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशा-निर्देशों और संक्रमित रोगियों पर गहन अध्ययन के बाद विकसित और लॉन्च किया गया है। इस मौके पर डॉ. दुर्गा प्रसाद, मार्केटिंग हेड-एथिकल्स, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा कि “वर्तमान दौर में सांस संबंधित संक्रमण के तेजी से प्रसार को देखते हुए, हमने ’डाबर कोविरक्षक किट’ लॉन्च किया है जो इन संक्रमणों से प्रभावित होने पर तेजी से ठीक होने में मदद करती है। इस किट में शामिल की गईं दवाओं के संयोजन का अध्ययन आईसीएमआर दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया है। इस दौरान संक्रमण के हल्के से मध्यम स्तर के मामलों में उनकी प्रभावकारिता को देखते हुए दवाओं का सही मिश्रण प्रदान किया गया है। इन अध्ययनों को क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया (सीटीआरआई) में भी पंजीकृत किया गया है। यह कॉम्बिनेशन गले में खराश, खांसी, भूख में कमी, मांसपेशियों में दर्द, सामान्य कमजोरी, स्वाद में कमी और चक्कर जैसे लक्षणों के साथ हल्के से मध्यम मामलों में जल्दी और तेजी से ठीक होने में अत्यधिक प्रभावी पाया गया है। ये प्रभावी अध्ययन धुले, महाराष्ट्र में, कोविड केयर के लिए समर्पित अस्पतालों में आयोजित किए गए थे। किट की कीमत रु. 610 है, लेकिन यह 550 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। डाबर कोविरक्षक किट देश भर के सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों और नियमित खुदरा चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होगी। किट में डाबर च्यवनप्राश 500 ग्राम, डाबर गिलोय की घनवटी 40 टैबलेट्स, डाबर तुलसी टैबलेट की 60 टैबलेट्स एवं डाबर न्यू ज्यूरिटैप टैबलेट 40 टैबलेट्स को षामिल किया गया है। जिनमें च्यवनप्राष क्लिनिकली टेस्टड और 41 से अधिक जड़ी-बूटियों का आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन जो प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को मजबूत बऩाने में सहायता करता है, जिससे बैक्टीरिया, वायरस, धूल और मौसम में परिवर्तन के कारण होने वाले खांसी और सर्दी आदि जैसे रोजमर्रा के संक्रमण से शरीर की रक्षा होती है। इसी तरह डाबर गिलोय की घनवटी 40 टैबलेट्स एक आयुर्वेदिक दवा जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, संक्रमण को रोकने में मदद करती है और कई प्रकार के बुखार का इलाज करती है। यह बीमारी को कम करने के लिए शरीर की प्राकृतिक शक्ति का निर्माण करती है। जबकि डाबर तुलसी टैबलेट की 60 टैबलेट्सः इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। यह खांसी और सर्दी से राहत और बलगम से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा डाबर न्यू ज्यूरिटैप टैबलेट 40 टैबलेट्सः एक आयुर्वेदिक दवा जो मुख्य रूप से बुखार के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है। डॉ. प्रसाद ने कहा कि “आयुर्वेद, मेडिसन की एक पारंपरिक प्रणाली है जो कि रोग से सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही रोग की प्रगति को रोकने की क्षमता के रूप में इम्युनिटी को मजबूती प्रदान करती है। पीढ़ियों से, कई आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन के साथ आपके स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए डाबर एक विश्वसनीय नाम रहा है। इस किट को लॉन्च करके डाबर हर घर के स्वास्थ्य और तंदरूस्ती का ख्याल रखने के लिए सबसे सुरक्षित और सबसे प्रभावी उत्पादों की पेशकश कर अपने प्रयासों को एक कदम आगे बढ़ा रहा है।

    dabur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 111 अंक बढ़कर बंद
    Next Article Barclays ने भारत की विकास दर में 0.80 फीसदी की कटौती की
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.