Close Menu
    What's Hot

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»महामारी के बाद के दौर में कौशल-आधारित गेमिंग मानसिक स्वास्थ्य के लिए हो सकती है कारगर
    प्रेस विज्ञप्ति

    महामारी के बाद के दौर में कौशल-आधारित गेमिंग मानसिक स्वास्थ्य के लिए हो सकती है कारगर

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 10, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Zupee joins the Fit India Movement to build a healthier and progressive nation
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • आनलाईन कौशल-आधारित गेम्स स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं तथा मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं

    नई दिल्लीः महामारी के भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक प्रभावों से निपटने तथा मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कौशल-आधारित गेमिंग कारगर हो सकती है, जो वास्तविक जीवन में खेल और घर में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित कर सकती है। डाॅ सुबी चतुर्वेदी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट एवं चीफ़ आफ काॅर्पोरेट एण्ड पब्लिक अफेयर्स, ज़्यूपी ने कहा।

    फिक्की द्वारा खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से आयोजित सम्मेलन ‘फिट वुमेन, फिट फैमिली, फिट इंडिया’ में शीर्ष पायदान के नीति निर्माताओं, खेल जगत से जुड़ी महिलाओं तथा तकनीक, समाचार एवं मनोरंजन उद्योग के दिग्गजों ने हिस्सा लिया। इस मंच पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह महिलाओं ने सभी मुश्किलों का सामना करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

    फिट इंडिया मुवमेन्ट पैनल पर बात करते हुए डाॅ सुबी चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘कौशल आधारित शैक्षणिक खेल आॅनलाईन गेमिंग के क्षेत्र में एक नया स्थान बना रहे हैं क्योंकि ये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं और उपयोगकर्ता को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। जहां एक ओर महामारी के चलते हममें से ज़्यादातर लोग घर में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर ज़्यूपी जैसी कंपनियों ने खेल, गेमिंग और प्रतियोगिता की भावना को बरक़रार रखा है। अब शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासन के गेमीफिकेशन पर ध्यान दिया जा रहा है तथा बेरोज़गारी, कौशल एवं साक्षरता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए रणनीतियां बनाई जा रही हैं। शारीरिक स्वास्थ्य निश्चित रूप में मायने रखता है, किंतु हम मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य की अनदेखी भी नहीं कर सकते। मेरा मानना है कि तकनीक-उन्मुख इनोवेशन इसी दिशा में एक प्रयास है।’’

    तनाव मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट का मुख्य कारण है। आज के दौर में महिलाओं और पुरूषों दोनों को तनाव का सामना करना पड़ता है, किंतु अक्सर महिलाएं अपने काम के स्वभाव, पावर एवं प्रोत्साहन की कमी के चलते इसकी ज़्यादा शिकार होती हैं। सामाजिक परिस्थितियों के चलते महिलाओं को तनाव से निपटने के लिए अनूठे तरीके खोजने होते हैं, ताकि वे स्वस्थ प्रतियोगिता के साथ सफलता की ओर बढ़ सकें। पाया गया है कि प्रतिस्पर्धी माहौल में कौशल आधारित गेमिंग इस दिशा में कारगर हो सकती है तथा तनाव एवं अवसाद से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है। ज़्यादा तनाव वाली मल्टीटास्किंग भूमिकाओं में सक्रिय महिलाओं के लिए ज़रूरी है कि उन्हें काम एवं घर की ज़िम्मेदारियों के बीच खेल का मौका मिले।

    मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बात करते हुए मिस अंजु बाॅबी, पूर्व-ओलम्पियन ने महिलाओं का सलाह देते हुए कहा, ‘‘भारतीय जीन हमें बहुत मजबूत बनाते हैं, जिसके चलते हम किसी भी काम को कर सकते हैं। किंतु अपने परिवार और काम की ज़िम्मेदारियों के बीच अक्सर हम अपने-आप को भूल जाते हैं। फिट शरीर और फिट मन के बिना अपने परिवार को सपोर्ट करना संभव नहीं है। तो सबसे पहले अपनी खुद की देखभाल करें।’’

    मिस दीपा मलिक, प्रेज़ीडेन्ट, पेरालिम्पिक कमेटी आफ इंडिया ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे परिवार में खेल और फिटनैस की संस्कृति रही है। मुझे खुशी है कि हमारे घर से शुरू हुई यह संस्कृति मुझे समाज में मौजूद सभी रूढ़ीवादी अवधारणाओं से निपटने में सक्षम बनाती है। ऐसा सिर्फ इसीलिए संभव हो पाया है कि मेरे जीवन में खेल और फिटनैस का महत्व बहुत अधिक रहा है और यही कारण है कि आज मैं एक फिट व्यक्ति के रूप में आपके सामने मौजूद हूं।’’
    ज़्यूपी के नेतृत्व में कई स्टार्ट-अप्स आनलाईन कौशल आधारित गेमिंग में इनोवेशन्स पर काम कर रहे हैं।

    डाॅ सुबी चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘हम ऐसे ऐप्लीकेशन्स पर काम करना चाहते हैं जो अपने उपयोगकर्ताओं को सक्रिय रखें, उन्हें सशक्त बनाएं और उनका मनोरंजन करें। हम एक सशक्त भारत, फिट भारत (स्वस्थ भारत) और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन इनोवेशन्स के साथ हम उद्योग जगत में एक नए सेगमेन्ट की ओर बढ़ रहे हैं जहां रोज़गार के अवसर उत्पन्न होंगे और नव भारत के कार्यबल के शिक्षा एवं कौशल प्रदान करने में मदद मिलेगी। तकनीक एवं तकनीक-उन्मुख इनोवेशन्स को प्रोत्साहित करने के लिए हमें डिजिटल खामियों को दूर करना होगा ताकि व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परिणामांे को सुनिश्चित किया जा सके।’’

    gaming
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleई-पेमेंट में SBI सबसे आगे
    Next Article सेंसेक्स 254 अंक मजबूत होकर बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.