नई दिल्ली: मौजूदा कोविड-19 महामारी और इसके बाद हुए लॉकडाउन के कारण भारत की आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नैशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के अनुसार, 2020-21 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी गिर कर 23.9 प्रतिशत जा पहुंची है। वैसे तो हाल के महीनों में देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक संकेत दिखने लगे हैं, लेकिन निजी क्षेत्र पर नए रोजगार अवसर पैदा करने के लिए लगातार दबाव बना हुआ है। ऐसे में लोगों को नौकरी/व्यवसाय के नुकसान से संभलने के लिए भारत के अग्रणी ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस ने एक नया सेक्शन लॉन्च किया है, जहां से लोग जॉब/इनकम लॉस इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। इस नए सेक्शन में जाकर लोग भारत की अग्रणी बीमा कंपनियों जैसे एसबीआई जनरल, श्रीराम जनरल, यूनिवर्सल सॉम्पो और आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस द्वारा पेश किये जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस कदम के साथ पॉलिसीबाज़ार का उद्देश्य ग्राहकों को एक पूर्व निश्चित अवधि के लिए वैकल्पिक आमदनी लाभ प्रदान करना है।
वर्तमान समय में, जॉब/इनकम लॉस इंश्यरोंस कवर बाज़ार में ज्यादा उपलब्ध या लोकप्रिय नहीं हैं। ऐसे में इस नई शुरु की गई श्रेणी के अंतर्गत आप नौकरी या व्यवसाय के नुकसान को कवरेज प्रदान करने वाले प्लान की तुलना करके उन्हें आसानी से खरीद सकते हैं। ऐसे इंश्योरेंस प्लान्स की एक बड़ी खासियत यह है कि इनमें ना सिर्फ नौकरी जाने के कारण होने वाले आमदनी के नुकसान को कवर किया जाता है, बल्कि उन ग्राहकों को भी राहत प्रदान की जाती है जो खुद का व्यवसाय करते हैं। ऐसे प्लान दो स्थितियों के लिए कवरेज पेश करते हैं। पहला, अगर किसी व्यक्ति को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है या कर्मचारियों की छंटनी के कारण नौकरी छिन गई और दूसरा जब शारीरिक अपंगता या मृत्यु के चलते नौकरी/आमदनी का नुकसान हुआ हो। नौकरी से निकाले जाने या कर्मचारियों की छंटनी के कारण हुए आमदनी के नुकसान में यह प्लान मदद के तौर पर तीन महीने तक आपके विभिन्न ऋणों का भुगतान करता है। वहीं, अगर किसी दुर्घटना में हुई मौत, आंशिक या स्थाई विकलांगता के कारण नौकरी/आमदनी का नुकसान हो जाए, तो बीमा कवरेज प्राप्त व्यक्ति को दो साल तक साप्ताहिक वेतन लाभ मिलता है।

