Close Menu
    What's Hot

    Top dix vos plus grands salle de jeu los cuales sug nt vos cadeau sans i� classe

    June 10, 2026

    La Evolución del Juego en Línea: Estadísticas y Tendencias Clave en 2026

    June 10, 2026

    Actual Cash On-line On Line Casino 200% Welcome Bonus & Free Spins

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लांच किया Surface Go 2, Surface Book 3
    अन्य

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लांच किया Surface Go 2, Surface Book 3

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने लेटेस्ट Surface Go 2 और Surface Book 3 को लॉन्च किया है. इन्हें कमर्शियल ऑथराइज्ड रिसेलर्स, रिटेलर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदा जा सकता है. Microsoft Surface Go 2 की भारतीय बाजार में कीमत 42,999 रुपये से शुरू है, जबकि Surface Book 3 लैपटॉप को 156,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा.

    Microsoft Surface Go 2 का बेस मॉडल इंटल गोल्ड प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB eMMC स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है. इसके सबसे टॉप वर्जन 8GB रैम और 128GB SSD स्टोरेज को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इंटल M प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB SSD की कीमत 63,499 रुपये रहेगी.

    Microsoft Surface Book 3 के 13 इंच बेस मॉडल कोर i5 CPU, 8GB रैम और 256GB SSD की कीमत 1,56,299 रुपये है. 16GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 1,95,899 रुपये है. 15 इंच के वर्जन Core i7 CPU, 16GB रैम और 256GB SSD की कीमत 220,399 रुपये है. टॉप मॉडल कोर i7, 32GB और 1TB QdrCOMM को 340,399 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

    नए लॉन्च हुए Microsoft Surface Go 2 टैबलेट में 10.5 इंच का 3:2 1920×1280 पिक्सल डिस्प्ले मौजूद है. इसमें बेहतर बैटरी लाइफ और पिछले वर्जन के मुकाबले 64 फीसदी ज्यादा तेज परफॉर्मेंस होती है. नया डिवाइस 8th जेन इंटल कोर M प्रोसेसर के साथ आता है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि डिवाइस में बेहतर वॉयस के लिए डुअल स्टूडियो माइक्रोफोन है.

    कंपनी ने इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी जोड़ा है. माइक्रोसॉफ्ट ने जोर दिया कि उसका नया कैमरा ऐप यूजर्स को दस्तावेजों और वाइटबोर्ड को स्कैन करने में भी मदद करता है. यह Surface Pen को भी सपोर्ट करता है. टैबलेट में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, हेडफोन सॉकेट और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है.

    Microsoft Surface Book 3 ब्रांड की ओर से सबसे प्रीमियम मॉडल है. यह दो साइज-13 इंच और 15 इंच में उपलब्ध है. बड़ा मॉडल 17.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. कंपनी का दावा है कि डिटैचेबल 2-इन-1 लैपटॉप पिछले मॉडल के मुकाबले 50 फीसदी बेहतर परफॉर्मेंस देगा. गेमिंग या प्रोफेशनल कंटेंट के लिए आप Nvidia GeForce GTX या Quadro RTX GPU में से चुन सकते हैं. लैपटॉप में इंटल का 10th जेन Ice Lake Core i5 और Core i7 प्रोसेसर मिलेगा.

    13.5 इंच के मॉडल का वजन 1.64 किलो तक जबकि 15 इंच वर्जन का वजन 1.9 किलो है. यह 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6, दो यूएसबी 3.1 Gen2 टाइप ए पोर्ट, एक यूएसबी 3.1 Gen2 टाइप सी पोर्ट, दो सरफेस कनेक्ट पोर्ट्स और एक SDXC कार्ड स्लॉट दिया गया है.

    microsoft
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स और निफ्टी नई उंचाई पर
    Next Article मिडकैप, स्मालकैप शेयर दिसंबर में सेंसेक्स को करा सकते हैं 50 हज़ार के पार: मॉर्गन स्टैनले
    Finance Khabar

    Related Posts

    Top dix vos plus grands salle de jeu los cuales sug nt vos cadeau sans i� classe

    June 10, 2026

    La Evolución del Juego en Línea: Estadísticas y Tendencias Clave en 2026

    June 10, 2026

    Actual Cash On-line On Line Casino 200% Welcome Bonus & Free Spins

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Hogyan alakítják a magyar játékosok az online szerencsejáték szokásaikat 2026-ban?
    June 10, 2026
    Schweizer Franken Online Casinos: Der Komplettleitfaden
    June 10, 2026
    El futuro de las tendencias en juegos de azar ¿Qué nos depara la tecnología
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.