Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»WhatsApp की पेमेंट सर्विस शुरू
    फीचर न्यूज

    WhatsApp की पेमेंट सर्विस शुरू

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अब फैमिली या दोस्तों से चैट करने के साथ आप उनके साथ पैसों का लेन-देन भी कर सकेंगे. सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने आज से भारत में अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत कर दी है. यह मंजूरी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने दी है. वाट्सऐप 160 से अधिक बैंकों के ट्रांजैक्शन को सपोर्ट करेगा और इसने देश के पांच अग्रणी बैंकों आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और जियो पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी किया है. वाट्सऐप के दावे के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट बहुत आसान होगा. आइए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल किस तरह करें.

    इस तरह बनाएं WhatsApp Pay अकाउंट
    वाट्सऐप की स्क्रीन पर दाहिनी तरफ ऊपर दिए गए तीन डॉट को टच करें.
    एक Payment का विकल्प आएगा, उस पर जाएं और फिर Add Payment Method पर क्लिक करें.
    जिस बैंक में आपका खाता है, उसे सेलेक्ट करें.
    वेरिफिकेशन के लिए एसएमएस के जरिए वेरिफाई का विकल्प चुनें.
    इसके बाद बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा, उसे भरें और फिर आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा. यह ध्यान रखें कि वाट्सऐप नंबर और बैंक खाते से जुड़ा हुआ नंबर एक ही हो.
    वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यूपीआई पिन जेनेरेट करें. इसके लिए आपको एक मनचाहा नंबर भरना होगा और उसे दोबारा भरकर कंफर्म करना होगा.
    पेमेंट अकाउंट बनने के बाद इस तरह करें लेन-देन
    जिस शख्स को पैसे भेजने हैं, उसका चैट खोलें.
    मैसेज बॉक्स में अटैचमेंट के निशान को टच करें.
    इसके बाद Payment पर टैप करें और जितने पैसे भेजनें हो, उसे भरें.
    इसके बाद यूपीआई पिन मांगने पर उसे भरें.
    पेमेंट होने के बाद कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा.
    सिर्फ 2 करोड यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल
    वाट्सऐप को अभी सिर्फ 2 करोड़ यूजर्स को यह फीचर उपलब्ध कराने की मंजूरी मिली है. वाट्सऐप के इस समय 40 करोड़ से अधिक है. इससे समझ सकते हैं कि शेष 38 करोड़ यूजर्स के लिए अभी यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा. बाद में वाट्सऐप अपने यूपीआई यूजरबेस को चरणबद्ध तरीके से बढ़ा सकता है.

    1 जनवरी से एक ऐप से 30% ही ट्रांजैक्शन
    NPCI ने अगले साल 1 जनवरी से थर्ड पार्टी ऐप के लिए यूपीआई लेन-देन की सीमा तय कर दी है. 1 जनवरी 2021 से किसी एक थर्ड पार्टी ऐप से यूपीआई ट्रांजैक्शन का अधिकतम 30 फीसदी ही लेन-देन कर सकेंगे. इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं. कि अगर कुल 100 यूपीआई ट्रांजैक्शन हैं तो इसमें से वाट्सऐप, पेटीएम, गूगल पे या फोन पे पर एक महीने में 30 फीसदी यानी 30 ट्रांजैक्शन ही कर सकेंगे.

    WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफंड हाउस विदेश में कर सकेंगे दोगुना निवेश, सेबी ने बढ़ाई लिमिट
    Next Article रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 क्रूजर मोटरसाइकिल लॉन्च
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.