चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा ने गुरुवार को राज्य के युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक पास हो गया है. गुरुवार से मानसून सत्र के दूसरे चरण शुरू है. राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया किया था. जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया.
विधेयक पास होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि जल्द महामहिम भी इस पर स्वीकृति देंगे और हरियाणा में आने वाले समय में जितना भी रोज़गार आएगा उसके अंदर हम हमारे युवाओं को तीन चौथाई आरक्षण दे पाएंगे.”
मौजूदा समय में बेरोज़गारी बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है. हरियाणा देश में बेरोज़गारी दर में पहले क्रमांक पर है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा सितंबर में जारी किये आकड़ो के अनुसार हरियाणा में बेरोज़गारी दर 335 प्रतिशत रही. वहीं अप्रैल में जारी आकड़ो के अनुसार यह दर 45.3 प्रतिशत थी.

