Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»विलयन और अर्जन»यूपी में 45 हजार करोड़ का निवेश
    विलयन और अर्जन

    यूपी में 45 हजार करोड़ का निवेश

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 45 हजार करोड़ का निवेश आकर्षित किया है. प्रदेश में यह निवेश 40 देशी और विदेशी कंपनियां करेंगी. इसमें जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, दक्षिण कोरिया समेत करीब 10 देशों की कंपनियां निवेश करेंगी. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने (IDA) प्रोजेक्ट के लिए 426 एकड़ जमीन (326 प्लॉट) भी आवंटित कर दिया है. इस निवेश से 1,35,362 लोगों के लिए रोजगार के मौके बनेंगे. आईडीए ने जिन लोगों को आवंटन दिया है, उसमें हीरानंदानी ग्रुप, सूर्या ग्लोबल, हिंदुस्तान यूनीलीवर, एमजी कैप्सूल्स, केश पैकेजिंग माउंटेन व्यू टेक्नोलॉजीज शामिल हैं.

    प्रदेश सरकार द्वारा निवेश को आकर्षित करने के लिए जो रिफॉर्म किए गए, उसमें सबसे महत्त्वपूर्ण देश के सबसे बड़े डिजिटल सिंगल विंडो पोर्टल के रूप में निवेश मित्र की शुरुआत है. यह एंटरप्रेन्योर को 166 सेवाएं उपलब्ध कराती है. इस पोर्टल का एनओसी डिस्पोजल रेट 93 फीसदी है और अब इसकी आउटस्टैंडिंग क्वैरी रिजॉल्यूशन रेट 98 फीसदी पहुंच गई है. इसके अलावा सरकार ने लेबर रेगुलेशन, लैंड एलॉटमेंट प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, एनवॉयरमेंट क्लियरेंस, टैक्सेज को लेकर 186 रिफॉर्म्स किए.

    इन कंपनियों से आएंगे निवेश

    • हीरानंदानी ग्रुप के डेटा सेंटर के जरिए 750 करोड़ का निवेश
    • ब्रिटानिका इंडस्ट्रीज लिमिटेड राज्य में 300 करोड़ का इंटीग्रेटेड फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर रही है.
    • Associated British Food Plc 750 करोड़ के यीस्ट मैनुफैक्चरिंग में निवेश कर रही है.
    • कंज्यूनर इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिए डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज 200 करोड़ का निवेश कर रही है.
    • जर्मनी की वोन वेल्लिक्स 300 करोड़ से फुटवियर मैनुफैक्चरिंग में निवेश करेगी.
    • सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड POPP. BOPET, Metalized Films Production Plant पर 953 करोड़ का निवेश करेगी.
    • एमएजी सॉफ्टवेयर (अमेरिका) सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए 200 करोड़ का निवेश करेगी.
    • एकाग्राटा इंक (कनाडा) राज्य में ग्रेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्विवपमेंट के जरिए 746 करोड़ का निवेश करेगी.
    • एडिसन मोटर्स (दक्षिण कोरिया) राज्य में इलेक्ट्रिक वेहिकल के लिए 750 करोड़ का निवेश करेगी.
    • याजाकी (जापान) वायरिंग हार्नेस एंड कंपोनेंट्स में 2 हजार करोड़ का निवेश करेगी.
    yogi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleICICI बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 6 गुना बढ़ा
    Next Article बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीआरएलएलआर को 15 बीपीएस घटाकर 6.85 प्रतिशत किया
    Finance Khabar

    Related Posts

    विप्रो वेंचर्स में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी विप्रो

    February 27, 2025

    जेएसडब्ल्यू समूह असम में करेगा बड़ा निवेश

    February 25, 2025

    भारतीय कंपनियों की चौथी तिमाही में राजस्व वृद्धि 7-8% रहने की उम्मीद : आईसीआरए

    February 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.