Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सेंचर ने विजया बैंक की पूर्व शाखाओं का टैक्नोलाॅजी इंटीग्रेशन का काम पूरा किया
    प्रेस विज्ञप्ति

    बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सेंचर ने विजया बैंक की पूर्व शाखाओं का टैक्नोलाॅजी इंटीग्रेशन का काम पूरा किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • विजया बैंक के 21 मिलियन ग्राहकों की भी अब बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच

    बरेली: एक्सेंचर (एनवाईएसईः एसीएन) और बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ पूर्व विजया बैंक की शाखाओं के प्रौद्योगिकी एकीकरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पहले तीन-तरफा विलय के बाद के काम का एक हिस्सा था। अब एक्सेंचर, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ पूर्व देना बैंक की आईटी प्रणालियों के एकीकरण में मदद कर रहा है।

    2019 में विजया बैंक और देना बैंक के विलय ने बैंक ऑफ बड़ौदा को देश में सार्वजनिक क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनाया। प्रौद्योगिकी के एकीकरण का काम पूरा होने पर, यह मूल रूप से अपनी भारत-व्यापी ग्राहक सेवा और लगभग 9,000 बैंक शाखाओं और 12,000 से अधिक एटीएम के व्यवसाय संचालन नेटवर्क को समेकित करने में मदद करेगा।

    मुख्य प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में अपनी भूमिका में एक्सेंचर ने तीन बैंकों के आईटी सिस्टम को समेकित करने का खाका विकसित किया और प्रौद्योगिकी एकीकरण रणनीति के निष्पादन की देखरेख कर रहा है, जिसमें डेटा माइग्रेशन, एप्लिकेशन और डेटा सेंटर समेकन के साथ ही साथ व्यापार निरंतरता प्रबंधन शामिल है। विजया बैंक माइग्रेशन के पूरा होने के बाद, 1,900़ विजया बैंक शाखाओं में से लगभग 21 मिलियन ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा में स्थानांतरित हो गए हैं। महामारी के दौरान व्यापार की निरंतरता पर कोई प्रभाव नहीं डालने के साथ इस स्थानांतरण को दूरस्थ रूप से निष्पादित किया गया था।

    बैंक आॅफ बड़ौदा के चीफ टेक्नोलाॅजी आफिसर शरद सक्सेना ने कहा, ‘हमारा प्रौद्योगिकी समेकन का लक्ष्य मर्ज की गई इकाई में नेक्स्ट जनरेशन के बैंकिंग अनुभव का मार्ग प्रशस्त करते हुए निर्बाध ग्राहक सेवाओं की पेशकश करना है। बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ पूर्व विजया बैंक के प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे के समेकन में एक्सेंचर की भूमिका ने हमें स्थानांतरण के दौरान अपने ग्राहकों को एक सहज, परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करने में मदद की है। प्रौद्योगिकी एकीकरण का ढांचा, पूर्व विजया बैंक ग्राहकों को अगली सूचना तक अपने मौजूदा भुगतान साधनों का उपयोग जारी रखने के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा की संपूर्ण सुविधाओे का विकल्प चुनने की क्षमता देता है।’

    भारत में एक्सेंचर की फाइनेंशियल सर्विसेज प्रमुख सोनाली कुलकर्णी ने कहा ‘विलय के बाद के काम में प्रौद्योगिकी का सफल एकीकरण, सभी हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस सहयोग के साथ, हमारा उद्देश्य व्यावसायिक निरंतरता को सक्षम करते हुए, तीनों बैंकों में कर्मचारियों और ग्राहकों के सामने आने वाली दिक्कतों को कम करना है।’
    2018 में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक एनालिटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एसीओई) को विकसित करने और बनाए रखने के लिए एक्सेंचर के साथ सहयोग किया – एक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म जिसमें केंद्रीय डेटा भंडार, कंपनी डेटा के एक पेटाबाइट (एक मिलियन गीगाबाइट) तक स्टोर कर सकता है और प्रमुख डेटा प्रौद्योगिकियां और तकनीक जैसे कि भविष्य आंकने वाले विश्लेषण से संचालित होता है।

    BoB
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएक हफ्ते में 1,200 रुपये सस्ती हुई चांदी
    Next Article रेमंड की नयी पेशकश वायरासेफ, सूटिंग और शर्टिंग के लिए फैब्रिक्स की सबसे बड़ी एंटी-वायरल श्रेणी
    Finance Khabar

    Related Posts

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.