Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»इंडियाफर्स्ट लाईफ ने सात अभिनव कवरेज विकल्पों के साथ अपनी तरह का प्रथम गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान प्रस्तुत किया
    प्रेस विज्ञप्ति

    इंडियाफर्स्ट लाईफ ने सात अभिनव कवरेज विकल्पों के साथ अपनी तरह का प्रथम गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान प्रस्तुत किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ : बैंक ऑफ बड़ोदा एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रमोटेड, इंडियाफर्स्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ( इंडियाफर्स्ट लाईफ) ने आज इंडियाफर्स्ट लाईफ गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान लाॅन्च किए जाने की घोषणा की। यह नाॅन-लिंक्ड, नाॅन-पार्टिसिपेटिंग टर्म इंश्योरेंस पाॅलिसी आपके प्रियजनों को वित्तीय रूप से सुरक्षित व संपन्न भविष्य प्रदान कर उन्हें जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षा देगी।

    इंडियाफर्स्ट लाईफ गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान सात प्लान विकल्पों के साथ एक विस्तृत उत्पाद प्रस्तुति है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुरूप कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। यह टर्म इंश्योरेंस पाॅलिसी बीमित व्यक्ति एवं उसके प्रियजनों को एक्सीडेंटल टोटल परमानेंट डिसएबिलिटी (एटीपीडी), क्रिटिकल इलनेस (सीआई), डेथ एवं एक्सीडेंटल डेथ (एडीबी), डिजनरेटिव डिज़ीज़ेज़ या टर्मिनल इलनेस (टीआई) के मामले में वित्तीय मदद देने के लिए खास रूप से डिज़ाईन की गई है। इसके अलावा, बीमित व्यक्ति चुने गए पेआउट विकल्प के अनुसार इस पाॅलिसी के फायदे लंपसम में या लंपसम एवं लेवल/ बढ़ती आय के अनुरूप प्राप्त कर सकता है।

    इंडियाफर्स्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर एवं बैंक ऑफ बड़ोदा के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, विक्रमादित्य सिंह खिची ने कहा, ‘‘ इंडियाफर्स्ट लाईफ हमारी अपनी लाईफ इंश्योरेंस कंपनी है। यह हर वर्ग के लिए व्यवहारिक लाईफ इंश्योरेंस उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करती है। हम प्रतिस्पर्धी मूल्यों में उत्तम उत्पाद प्रदान करके अपने ग्राहकों को दीर्घकालिक व सतत फायदा प्रदान करते रहेंगे। हमें विश्वास है कि इंडियाफस्र्ट लाईफ गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान बैंक ऑफ बड़ोदा के लगातार बढ़ते ग्राहक वर्ग की बीमा की खास जरूरतों कोे पूरा करेगा। इस विस्तृत टर्म इंश्योरेंस उत्पाद के माध्यम से हम अपने ग्राहकों से किया वादा पूरा करना व उनके प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं। इंडियाफर्स्ट लाईफ गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।’’

    यह प्लान जीवन के विशेष मौकों जैसे शादी, होम लोन लेने, बच्चे को जन्म/कानूनी रूप से अपनाने के अवसरों पर किसी अतिरिक्त अंडरराईटिंग के बिना लाईफ कवर को बढ़ाने का लचीलापन भी प्रदान करता है। लाईफ प्लस के विकल्प के साथ एश्योर्ड सम हर साल बढ़ता चला जाता है, ताकि महंगाई बढ़ने के कारण आपकी बढ़ती हुई वित्तीय जरूरतों को देखते हुए आपको पर्याप्त सुरक्षा दी जा सके। लोगों को मौजूदा इंकम टैक्स कानूनों के अनुसार अदा किए गए प्रीमियम तथा प्राप्त किए गए बेनेफिट्स पर टैक्स बेनेफिट्स मिलेंगे।

    इंडियाफर्स्ट लाईफ 39 जरूरत आधारित (उत्पाद व राईडर) उत्पादों के विविधीकृत संग्रह के साथ विभिन्न ग्राहक वर्गों को सेवाएं देगा व विस्तृत वितरण क्षमताओं का उपयोग कर निवेश के अवसरों का विस्तार करेगा। कंपनी देश के 98 फीसदी पिन कोड्स में ग्राहकों को सेवाएं देती है।

    india first
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article40 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टेलिकॉम कंपनी बनी जियो
    Next Article मामूली बढ़त पर बंद हुए शेयर बाजार
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.