फेसबुक ने वेंचर कैपिटल कंपनी मैट्रिक्स पार्टनर्स के साथ समझौते का एलान किया है जिसके तहत वह छोटे कारोबारों को सपोर्ट करेगी. यह समझौता एक साल पुराने VC ब्रांड Incubator Programme का हिस्सा है जिसमें फेसबुक के पहले से पांच निवेशक पार्टनर्स- Sauce.VC, Fireside Ventures, SAIF Partners, Sequoia Capital और DSG Ventures हैं. ये छोटे कारोबारों को सहयोग देने के लिए डिजिटल स्किलिंग का समर्थन देंगे. प्रोग्राम को ऑनलाइन कोविड-19 महामारी के बीच लॉन्च किया गया था.
फेसबुक ने कहा कि उसने 150 ब्रांड्स को उनकी ग्रोथ के अलग-अलग स्तरों पर स्किल, ट्रेनिंग दी है. इस समझौते के बारे में फेसबुक इंडिया की स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस विभाग की डायरेक्टर अर्चना वोरा ने कहा कि फेसबुक भारत में छोटे व्यापारों के विकास में सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और यह चार्टर पहले से भी ज्यादा मजबूत है क्योंकि वे महामारी के असर से बाहर निकलने के लिए उन्हें सक्षम करने की दिशा में काम कर रहे हैं. इस चुनौतीपूर्ण समय में छोटे व्यापारों को व्यापक बनाने और सहायता करने के लिए वीसी ब्रांड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम के एक भाग के रूप में मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया के साथ भागीदारी करते हुए फेसबुक काफी रोमांचित महसूस कर रही है.

